एक्सप्लोरर

इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

इंडिगो की शेड्यूल्ड घरेलू उड़ान 6E925 पटना से दोपहर 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. इसे शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते विमान करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कर गया.

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) की शाम मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. लखनऊ के आसपास पहुंचने के दौरान विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. इसी दौरान विमान के आकाशीय बिजली की चपेट में आने की सूचना मिली.

गनीमत रही कि लाइटनिंग स्ट्राइक के बावजूद विमान का संचालन सामान्य रहा और पायलट ने किसी तरह की परेशानी के बिना विमान को सुरक्षित लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतार लिया. हालांकि, घटना के दौरान विमान में सवार करीब 104 यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए गए.

शेड्यूल से पहले फ्लाइट पहुंची लखनऊ

इंडिगो की शेड्यूल्ड घरेलू उड़ान 6E925 पटना से दोपहर 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. इसे शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते विमान करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कर गया.

अहमदाबाद जाने वाली उड़ान भी हुई प्रभावित

लखनऊ पहुंचने के बाद इसी विमान को इंडिगो की उड़ान 6E6968 के रूप में शाम 5:05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होना था. हालांकि, विमान की जांच के दौरान इसमें तकनीकी खराबी सामने आ गई. इसके बाद विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. 

यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो एयरलाइन ने दूसरे विमान की व्यवस्था की. इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से शाम करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया. 

पहले भी इंडिगो की विमान पर गिर चुकी आकाशीय बिजली

पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट के साथ हुई यह घटना जून में हुई एक अन्य घटना के कुछ महीने बाद हुई है, जब 19 जून को आंधी-तूफान के बीच कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो के एक विमान पर बिजली गिर गई थी.

वह विमान अगरतला के लिए रवाना होने वाला था, तभी उस पर बिजली गिर गई, जिससे उसके पावर सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हुए. घटना के बाद एयरलाइन ने विमान में सवार सभी 141 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को विमान से उतार दिया था. बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अगरतला पहुंचाया गया था. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, 'मेरी चेतावनी है कि तुम...'

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP Protest LIVE: ‘ज्ञानेश कुमार को देना ही होगा इस्तीफा’, इंडिया गठबंधन की बैठक में भड़कीं ममता बनर्जी
Live: ‘ज्ञानेश कुमार को देना ही होगा इस्तीफा’, इंडिया गठबंधन की बैठक में भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget