एक्सप्लोरर

'जय श्रीराम', अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान को पायलट ने कुछ ऐसे किया यात्रियों का स्वागत

Ayodhya Airport: अयोध्या में शुरू हुए हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहे यात्री काफी उत्साहित हैं. शनिवार (30 दिसंबर) को जब पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी तो पायलट और यात्रियों ने जयश्रीराम कहा.

First Flight To Ayodhya Airport: अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार (30 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने के तुरंत बाद धर्म नगरी के लिए दिल्ली से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी. इस विशेष अवसर पर इंडिगो की फ्लाइट के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने 'जय श्रीराम' बोलकर यात्रियों का स्वागत किया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें पायलट यात्रियों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं.

पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों से कहा, ''ये मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है कि आज मेरे संस्थान इंडिगो ने मुझे इस योग्य समझा कि इस महत्पूर्ण फ्लाइट की कमांड मुझे दी गई... ये बड़े ही हर्ष का विषय है हमारे संस्थान के लिए और हम लोगों के लिए जो इस विमान के कर्मी दल हैं. उम्मीद करते हैं कि आपकी यात्रा हमारे से साथ सुखद और मंगलमयी होगी... जय श्रीराम.'' इस पर यात्रियों ने जय श्रीराम कहा.

यात्रियों ने फ्लाइट में किया हनुमान चालीसा का पाठ

एएनआई की ओर से शेयर किए गए एक और वीडियो में अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में लोग 'हनुमान चालीसा' का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए चलती है तो यात्रियों के जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं.

यात्रियों ने साझा किया अपना अनुभव

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे लेकर रामभक्तों में काफी खुशी है. कई राम भक्त अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं. अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट से यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने अपना अनुभव शेयर किया. एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के एक यात्री ने कहा, ''हम अयोध्या जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपने बच्चों को भी साथ लाए हैं. हम अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं, उनका आशीर्वाद लेंगे.''

कर्नाटक के एक अन्य यात्री ने अयोध्या के लिए पहली उड़ान में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. पहली उड़ान में यात्रा कर रहे जैन समुदाय के बड़े समूह में शामिल जैन पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया.

जैन समुदाय की एक अन्य यात्री ने कहा कि यह एक सपना सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, ''भव्य राम मंदिर पूरा होने वाला है. यह लंबे समय से एक सपना था. अब यह वास्तविकता बनने के करीब है. हमें राम लला का आशीर्वाद मिलने जा रहा है.''

यह भी पढ़ें- PM Modi Ayodhya Visit: कौन हैं मीरा मांझी, जिनके घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget