एक्सप्लोरर

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, उड़ते विमान में मचाया उपद्रव, खुद को वॉशरूम में किया लॉक

Indigo Flight News: अहमदाबाद से पटना जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने खुद को वॉशरूम के भीतर बंद कर लिया. उसने काफी देर तक फ्लाइट में हंगामा भी मचाया.

Indigo Flight Chaos: इंडिगो की अहमदाबाद से पटना जा रही फ्लाइट में कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उपद्रवियों जैसे व्यवहार करने के आरोप में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार (30 सितंबर) को पटना में हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान एक ऐसे शख्स के तौर पर हुई है, जिसे 'स्पेशल नीड' की जरूरत होती है, यानी उसका ख्याल रखने के लिए किसी का मौजूद होना जरूरी है. ये घटना इंडिया की फ्लाइट 6E 126 में हुई. 

बिहार की राजधानी पटना में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद कमर रियाज के तौर पर हुई है. इस शख्स ने हवा में उड़ान भर रही फ्लाइट में खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया. जैसे ही फ्लाइट ने पटना में लैंड किया, वैसे ही इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पटना एयरपोर्ट के एसएचओ विनोद पीटर ने बताया, 'एयरलाइंस की ओर से शख्स के खिलाफ फ्लाइट में हंगामा करने और उपद्रवियों जैसा व्यवहार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है.'

मानसिक बीमारी से जूझ रहा है आरोपी शख्स: पुलिस

एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति के मेडिकल दस्तावेजों को चेक किया गया और उसके भाई का बयान दर्ज किया गया. इसके आधार पर ये मालूम चला है कि फ्लाइट में हंगामा मचाने वाले व्यक्ति किसी तरह की मानसिक बीमारी से जूझ रहा था. एसएचओ विनोद पीटर ने बताया ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपने भाई के साथ अहमदाबाद से पटना आ रहा था. इस दौरान उसने फ्लाइट में बखेड़ा खड़ा कर दिया. 

इलाज करवाने आ रहा था पटना

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रियाज पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है. उसका बड़ा भाई अहमदाबाद में रहता है, जहां से वह अपने भाई के साथ पटना आ रहा था. पटना में उसे अपनी बीमारी का इलाज करवाना था.  वर्तमान में रियाज का पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसएचओ ने बताया कि पुलिस फिलहाल रियाज की हर एक गतिविधि पर नजर रखने वाली है. 

यह भी पढ़ें: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वापस दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget