एक्सप्लोरर

Emergency Landing: पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाली इंडिगो फ्लाइट स्वदेश लौटी, यात्रियों ने पायलट से कहा- थैंक यू!

Sharjah to Hyderabad Flight: पाकिस्तान के एक अधिकारी ने इंडिगो (Indigo) की एक उड़ान के कराची हवाई अड्डे (Karachi Airport) पर उतरने की पुष्टि की.

Indigo Flight: शारजाह (Sharjah) से हैदराबाद (Hyderabad) की फ्लाइट की पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) हुई थी जो अब सकुशल वतन में वापस आ गई है. इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी (Technical Problem) के कारण इसकी कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इसके बाद रविवार रात को ये फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड की तो यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

उसी फ्लाइट से दुबई से आए अंसारी ने मीडिया से बात की और बताया कि कल शाम 7 बजे वो शारजाह से रवाना हुए थे और  रात दस बजे के करीब उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई.  इसके चलते विमान के 125 यात्रियों को अलर्ट कर दिया गया. इसके साथ ही पायलट ने घोषणा की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया जाएगा. कराची हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराने के बाद पाकिस्तान में भारतीयों को बाहर आने की अनुमति नहीं मिली. इस वजह से यात्री करीब 8 घंटे तक रनवे पर ही वो विमान में ही रहे.

उन्होंने कहा कि आज हम पायलट की वजह से सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि विमान में कई बीमार लोग भी सवार थे. भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान सरकार लगातार सम्पर्क में रहे और आख़िरकार सभी यात्रियों को को सुरक्षित भारत ले जाया गया है.

यात्रियों को कराया गया नाश्ता

पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (PCAA) के एक अधिकारी ने इंडिगो (Indigo) की एक उड़ान के कराची हवाई अड्डे (Karachi Airport) पर उतरने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों का उचित ध्यान रखा गया है और उन्हें ट्रांजिट लाउंज ले जाने के बाद नाश्ता कराया गया और खाने-पीने की चीजें दी गईं. पीसीएए के अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के विमान के इंजन नंबर दो में ‘इंजीनियरिंग क्रू’ ने गड़बड़ी पाई. उन्होंने कहा कि विमान को उड़ान के लिए मंजूरी नहीं दी गई, इसलिए एअरलाइन ने एक वैकल्पिक विमान भेजा है.  पीसीएए अधिकारी ने कहा कि यात्री जल्द ही हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Indigo Flight News: शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के विमान को तकनीकी खामी के बाद कराची में उतारा गया

ये भी पढ़ें: Hyderabad Coldest July: हैदराबाद में भारी बारिश से तापमान में गिरावट, 54 साल में पहली बार जुलाई में ठंड से कांपे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget