एक्सप्लोरर

फ्लाइट में थप्पड़ खाने वाला युवक हो गया था लापता, अब कोलकाता से 800 KM दूर इस जगह पर मिला

Man Slapped On Flight: मुंबई से सिलचर जा रहे हुसैन मजूमदार फ्लाइट में पैनिक अटैक के दौरान एक यात्री द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद लापता हो गए थे.

मुंबई से सिलचर जा रहे एक युवक को फ्लाइट में पैनिक अटैक आने पर एक सहयात्री ने थप्पड़ मार दिया. इसके बाद युवक लापता हो गया था. अब वह असम के बारपेटा रेलवे स्टेशन पर मिला है. युवक की पहचान हुसैन अहमद मजूमदार (32) के रूप में हुई है, जो असम के कछार जिले का निवासी है.  बारपेटा, कोलकाता से करीब 800 किलोमीटर दूर है, जहां विमान की लैंडिंग हुई थी और सिलचर से लगभग 400 किलोमीटर दूर है जहां उसे जाना था.

क्या हुआ था फ्लाइट में?
हुसैन मजूमदार मुंबई से कोलकाता होते हुए सिलचर जा रहे थे. वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-138 में सवार थे. फ्लाइट के दौरान उन्हें पैनिक अटैक आया और एयरहोस्टेस उनकी मदद कर रही थीं. उसी दौरान एक सहयात्री हफीजुल रहमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. वीडियो में हफीजुल रहमान मजूमदार को मारते हुए दिख रहे हैं और बाद में कहते हैं कि "वो उन्हें परेशान कर रहा था".

आरोपी यात्री को हिरासत और रिहाई
कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने के बाद आरोपी हफीजुल रहमान को पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया. वहीं, मजूमदार भी एयरपोर्ट से बाहर चले गए और उसके बाद लापता हो गए.

परिवार को नहीं थी घटना की जानकारी
मजूमदार मुंबई में एक होटल में काम करते हैं और पहले भी इस रूट से उड़ान भर चुके हैं. उनके परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं थी. शुक्रवार को वे सिलचर एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे. जब उन्होंने वायरल वीडियो देखा तो संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मजूमदार का फोन स्विच ऑफ मिला.

कहां मिले मजूमदार?
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि उन्होंने न तो शुक्रवार को सिलचर की फ्लाइट ली और न ही शनिवार को कोलकाता से कहीं और गए. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह असम के बारपेटा रेलवे स्टेशन पर हैं. उन्हें वहां से बरामद किया गया और अब घर लाया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि मजूमदार मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे थे.

इंडिगो ने लगाया प्रतिबंध
इंडिगो एयरलाइंस ने हमलावर हफीजुल रहमान पर कड़ा रुख अपनाया है. कंपनी ने उसे अपनी किसी भी फ्लाइट में यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा,"हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे अनुशासनहीन व्यवहार को रोकने के लिए हम संबंधित व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से निलंबित कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget