एक्सप्लोरर

Indigo Flight: पहले फ्लाइट में पी जमकर शराब, फिर पैंसेजर ने कर दिया ऐसा काम, हो गई जेल

Indigo Flight News: इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक शख्स को इमरजेंसी डोर फ्लैप खोलने की कोशिश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है. बेंगलुरु पहुंचने पर उसे सीआईएसएफ (CISF) को सौंप दिया गया.

IndiGo flight: दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Flight) में एक 40 साल के यात्री को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति फ्लाइट में नशे की हालत में फ्लाइट के  इमरजेंसी डोर फ्लैप (Emergency Door Flap) को खोलने की कोशिश कर रहा था. घटना शुक्रवार (7 अप्रैल) सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो 6E 308 में हुई.

घटना के बारे में बताते हुए इंडिगो (IndiGo) ने कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में यात्री नशे की हालत में इमरजेंसी डोर फ्लैप खोलने की कोशिश कर रहा था. इस उल्लंघन को नोटिस करने पर बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईएसएफ (CISF) को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

नशे में धुत यात्री ने केबिन क्रू से की छेड़छाड़

इंडिगो में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले 1 अप्रैल को बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी. इतना ही नहीं उसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया था. यह पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई थी. 

शराब पीकर एक यात्री ने फ्लाइट में किया हंगामा

इससे पहले 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी. 22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने बाद शराब पीना शुरू कर दिया था. जब उन्हें शराब पीने के रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ्लाइट में काफी हंगामा किया. वहीं, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक शख्स ने पेशाब कर दिया था.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus India: कोरोना ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब तक पकड़ी रफ्तार, जानें कहां आए कितने केस? एक्सपर्ट्स ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
Tamil Nadu Politics: AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget