एक्सप्लोरर

थोक महंगाई दर में जबरदस्त इजाफा, फरवरी में 6.55% रही महंगाई दर

नई दिल्ली: खुदरा महंगाई दर चार महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयी है. फरवरी के महीने में ये दर 3.65 फीसदी रही. इस बढ़ोतरी की वजह फल और चीनी के दाम में तेजी है. दूसरी ओर थोक महंगाई दर की बात करें तो ये 39 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयी.

खुदरा महंगाई दर 3.65 फीसदी पर, थोक महंगाई दर 6.55 फीसदी पर

फरवरी के महीने मे ये दर 6.55 फीसदी रही जबकि जनवरी में ये दर 5.25 फीसदी के करीब थी. इस दर में उछाल की वजह खाने-पीने के सामान के अलावा ईंधन के दाम में बढ़ोतरी है. थोक महंगाई दर को फैक्ट्री इनफ्लेशन रेट भी कहा जाता है, क्योंकि इस दर ये ये पता चलता है कि क्या उद्योग जगत में मांग बढ़ रही है और उससे कीमतों पर क्या असर पड़ा है. फिलहाल, बात खुदरा महंगाई दर की. नोटबंदी के बाद मांग में आयी कमी से इस महंगाई दर में लगातार गिरावट दिख रही थी. जनवरी में तो ये दर 3.17 फीसदी पर आ गयी थी जो पिछले कई सालों का सबसे निचला स्तर था. लेकिन अब जैसे जैसे नोटबंदी के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं, बाजार में मांग बढ़ रही है और उसका असर महंगाई दर पर देखने को मिल रहा है. सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर यानी सीएफपीआई फरवरी में दो फीसदी से भी ज्यादा दर से बढ़ी. जनवरी में ये दर 0.61 फीसदी थी जबकि बीते साल फरवरी में 5.3 फीसदी. अकेले फल की महंगाई दर आठ फीसदी से ज्यादा रही, जबकि मांस-मछली के मामले में ये दर साढ़े तीन फीसदी थी.

फिलहाल हालात सामान्य होने के आसार नहीं फिलहाल, चीनी ने जायका बिगाड़ा. फरवरी में चीनी और कनफेक्शनरी के लिए खुदरा महंगाई दर 18.83 फीसदी की दर से बढ़ी, वही दूध व दूध से बने उत्पाद की खुदरा महंगाई दर 4.22 फीसदी की दर से बढ़ी. चीनी के उत्पादन में कमी से दाम बढ़े हैं और फिलहाल हालात सामान्य होने के आसार नहीं दिख रहे. दूसरी ओर अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए तो बाकी डेयरी संगठनों के लिए भी दाम बढ़ाने का रास्ता खुल गया. महंगाई दर के ताजा आंकड़ों में जानी मानी रिसर्च एजेंसी इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिती नायर कहती हैं कि दर में बढ़ोतरी अनुमान के मुताबिक ही हैं और इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है. दो महंगाई दर में भारी अंतर को लेकर अदिती का कहना है कि थोक महंगाई दर तय करने वाली सूची में कई सामान ऐसे हैं जो खुदरा महंगाई दर के सामान की सूची में नहीं. मसलन, कच्चा तेल और कोयला थोक महंगाई दर की सूची में तो है, लेकिन खुदरा महंगाई दर की सूची में नहीं. चूंकि कच्चे तेल के भाव काफी बढ़े, इसीलिए थोक महंगाई दर में ज्यादा उछाल देखने को मिला. भारतीय स्टेट बैंक समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष का कहना है कि बीते साल नवम्बर में खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर के बीच अंतर चौथाई फीसदी खा, लेकिन अब ये करीब तीन फीसदी तक पहुंच चुका है. बीते साल दिसम्बर से थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई दर से ज्यादा हो चुकी है. घोष का अनुमान है कि मार्च में खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी से नीचे ही रहेगी. उन्हे ये भी लगता है कि अगले महीने मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget