एक्सप्लोरर

केरल में शुरू हुई देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया उद्घाटन

ये यूनिवर्सिटी केरल सरकार द्वारा 2021 के अपने बजट में घोषित डिजिटल बदलाव के अभियान की भी अगुवाई करेगी. टेक्नोसिटी में लगभग 10 एकड़ के परिसर में तैयार यह यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी से जुड़े कई विषयों पर छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराएगी.

केरल ने शिक्षा के श्रेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए तिरुवनंतपुरम के पास मंगलापुरम स्थित टेक्नोसिटी में देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अध्यक्षता में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जो कि, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेस, इनोवेशन एंड टेक्नॉलजी (KUDSIT) के चांसलर भी हैं ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

यूनिवर्सिटी से मिलेगा नयी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा: राज्यपाल 

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल खान ने कहा कि, डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और इसके द्वारा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के राज्य सरकार के संकल्प का हिस्सा है. उन्होंने उम्मीद जताई की यह यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगी.

राज्यपाल ने कहा कि, "हमारे जीवन में ज्ञान की भूमिका बेहद अहम है. इस से हमारे अंदर साहस, समझदारी, एकता की समझ आती है. साथ ही ये हमें अज्ञानता से भी आजाद करता है." उन्होंने कहा, "इस डिजिटल यूनिवर्सिटी के जरिये छात्रों को आर्टीफिशियल इंटेलिजेन्स, ब्लॉकचेन, डाटा एनालिटिक्स समेत अन्य डिजिटल कोर्स पढ़ाए जाएंगे, जिस से वो इस श्रेत्र में आगे बढ़ सकें."

युवाओं को मिलेंगे शानदार अवसर: CM विजयन 

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने संबोधन में कहा, ये देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है और इसके जरिये युवाओं के लिए शानदार अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा, "दुनिया भर में तकनीकी तौर पर कई बदलाव हो रहे हैं. हमें इसके लिए प्रतिभाशाली लोगों को बढ़ावा देने और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में डिजिटल टेक्नोलॉजी के लाभों को लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा."

यूनिवर्सिटी में बनाए गए हैं पांच 'स्कूल ऑफ नॉलेज'

इस डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना दो दशक पुराने संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन केरल (IIITM-K) को अपग्रेड करके की गई है. यूनिवर्सिटी ने इसके लिए पांच 'स्कूल ऑफ नॉलेज' बनाए हैं. जिनमें स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड इंजिनीयरिंग, स्कूल ऑफ डिजिटल साइंसेस, स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स एंड ऑटोमेशन, स्कूल ऑफ इंफोरमेटिक्स और स्कूल ऑफ डिजिटल ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल आर्टस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 

दिल्ली में लॉकडाउन की अफवाह पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- 'लॉकडाउन समाधान नहीं है'

Sachin Tendulkar Corona: सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना संक्रमित, घर पर रहेंगे क्वारंटीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget