एक्सप्लोरर

कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए भारतीय रेलवे तैयार

आरपीएएफ को 4548 जवान कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 4413 ठीक हैं. 30 आरपीएफ जवानों की ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई. इस वक्त 100 आरपीएफ के जवानों को कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज किया जा रहा है.

कोरोना के खिलाफ फ्रंटलाइन स्टाफ के टीकाकरण को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने और स्टेशनों पर खाने के पैकेट बांटने के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एक पत्र भेजते हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स में आने वालों के रैंक की कैटगरी लिस्ट दी है.

पिछले हफ्ते केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर रेलवे ने फ्रंट लाइन स्टाफ को वैक्सीन लगाने का मुद्दा उठाया था. एक तरफ जहां आरपीएफ को फूट सोल्जर यानी कांस्टेबल की तरह तो वहीं दूसरी तरफ ऑफिसर्स जैसे- डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर, इंस्पेक्टर जनरल, डायरेक्टर जनरल और अन्य को फ्रंटलाइन वर्कर्स कहा गया है.

सभी रेलवे जोन के अन्य स्टाफों में शामिल इंस्पेक्टर, टिकट चेकर्स, मैंटिनेंस स्टाफ, ड्राईवर्स, स्टेशन ऑफिसर्स की भी लिस्ट तैयार की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इन लोगों की काफी बड़ी संख्या है. आंकड़ों के मुताबिक, आरपीएएफ को 4548 जवान कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 4413 ठीक हैं. 30 आरपीएफ जवानों की ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई. इस वक्त 100 आरपीएफ के जवानों को कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज किया जा रहा है. रेलवे के करीब 30 हजार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए थे और इनमे से 700 लोगों की मौत हो गई थी.

मुंबई बेस्ड सेंट्रल रेलवे के 4838 कर्मचारियों को और जयपुर बेस्ट नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के 3733 कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया था जो अन्य जोन में सबसे ज्यादा संख्या थी. रेलवे के अस्पताल अपने कर्मचारियों के साथ बाहर से आए लोगों के कोविड-19 की इलाज के लिए ओवर टाइम काम करता आ रहा है. अभी भी करीब 2 हजार कर्मचारी कोरोना के एक्टिव केस के मरीज हैं.

ये भी पढ़ें: पहले चरण में इन तीन करोड़ लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget