एक्सप्लोरर

ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! पानी, खाना उपलब्ध कराएगा रेलवे

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बे के यात्रियों के लिए एक आदेश जारी किया है. जिसमें उन्हें कम दामों में खाना उपलब्ध कराया जाएगा.

Indian Railway: रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया किफायती भोजन और बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने का फैसला किया है.  इस बात की जानकारी  अधिकारियों ने बुधवार को दी. रेलवे बोर्ड से जारी एक आदेश के अनुसार, भोजन परोसने वाले इन काउंटर को प्लेटफार्म पर उस जगह लगाया जाएगा जहां साधारण डिब्बों खड़े होंगे. 

जानकारी के अनुसार भोजन को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है. पहली श्रेणी में 20 रुपये की कीमत पर सूखे ‘आलू’ और अचार के साथ सात ‘पूरी’ शामिल हैं. दूसरी श्रेणी में भोजन की कीमत 50 रुपये होगी और यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी कुलचे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसे दक्षिण भारतीय भोजन की पेशकश की जाएगी. 

क्या निर्देश किए गए हैं जारी?
रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को साधारण डिब्बों के पास प्लेटफॉर्म पर लगाये जाने वाले काउंटर के माध्यम से किफायती भोजन और किफायती बोतलबंद पानी का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं. आदेश में कहा गया है कि इन काउंटर का स्थान रेलवे जोन से तय किया जाना है ताकि इन काउंटर को प्लेटफार्म पर साधारण डिब्बों के स्थान के साथ संरेखित किया जा सके. 

रेलवे प्लेटफार्म पर इस विस्तारित सेवा काउंटर का प्रावधान छह महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक, यह प्रावधान 51 स्टेशनों पर लागू किया गया है और गुरुवार 20 जुलाई से यह 13 और स्टेशनों पर लागू होगा. उन्होंने बताया कि इन काउंटर पर 200 मिलीलीटर के पेयजल के गिलास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.अधिकारियों ने कहा कि इसे यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, खासकर उन डिब्बों के वास्ते जहां अक्सर भीड़ भाड़ रहती है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: इंडियन रेलवे दे रहा 20 रुपये में 7 पूरी और आलू की सब्जी, जानें क्या है 'इकोनॉमी मील' का मेन्यू चार्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget