एक्सप्लोरर

Indian Railways: वैष्णो देवी के दर्शन का बना रहे हैं प्लान तो चेक कर लें ये लिस्ट, रेलवे ने बदला है कई ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल

Indian Railways: भारतीय रेलवे की ओर से गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्‍टेशन का र‍िडेवल्‍पमेंट करने की योजना तैयार की गई है, जि‍सकी वजह इस रूट की कई ट्रेनों के पर‍िचालन में बदलाव क‍िया गया है. 

Indian Railways: गुजरात के गांधीनगर कैप‍िटल रेलवे स्‍टेशन को वर्ल्‍ड क्‍लास बनाने के बाद अब भारतीय रेलवे ने गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्‍टेशन का कायाकल्‍प करने की योजना बनाई है. रेलवे ने इस स्‍टेशनों को वर्ल्‍ड क्‍लास लुक देने के साथ-साथ यात्र‍ियों से जुड़ी तमाम सुव‍िधाओं से लैस करने की तैयारी की है. इसकी वजह से अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा-अहमदाबाद वीकली स्‍पेशल ट्रेन की आवाजाही भी प्रभाव‍ित रहेगी. 

इन कार्यों के चलते अहमदाबाद स्‍टेशन से गुजरने वाली कई जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही 1 अप्रैल, 2024 से प्रभाव‍ित रहेगी. इन ट्रेनों को गांधीनगर कैप‍िटल या फ‍िर साबरमती रेलवे स्‍टेशन से ही पर‍िचाल‍ित और टर्म‍िनेट क‍िया जाएगा. इसकी वजह से इन ट्रेनों के टाइमटेबल में भी बदलाव क‍िया गया है. 

रेलवे की ओर से अहमदाबाद स्‍टेशन के पुनर्व‍िकास से यात्र‍ियों को बड़ी सुव‍िधाएं म‍िल सकेंगी. वहीं, रेलवे स्‍टेशन पर होने वाली भीड़ को भी न‍ियंत्र‍ित करने और कम करने की द‍िशा में भी बड़ा काम क‍िया जाएगा. अहमदाबाद पर खत्‍म होने वाली ट्रेनों को साबरमती और गांधीनगर कैप‍िटल रेलवे स्‍टेशन पर श‍िफ्ट/टर्म‍िनेट करने के चलते टाइमटेबल में भी बदलाव क‍िया गया है. यात्री अगर इस रूट की संबंध‍ित ट्रेनों में सफर करते हैं तो वो इससे जुड़ी जानकारी यात्रा प्रारंभ करने से पहले अलग-अलग माध्‍यमों से प्राप्‍त कर लें ज‍िससे क‍ि यात्रा करते वक्‍त कोई परेशानी नहीं उठाने पड़े. 

साबरमती स्‍टेशन से होगा इन ट्रेनों का पर‍िचालन  

अहमदाबाद रेलवे स्‍टेशन के र‍िडेवल्‍पमेंट योजना के चलते ज‍िन ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी उनमें ट्रेन संख्‍या 19415/19416 अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा-अहमदाबाद वीकली स्‍पेशल, ट्रेन संख्‍या 19401/19402 लखनऊ-अहमदाबाद-लखनऊ साप्‍ताह‍िक एक्‍सप्रेस और ट्रेन संख्‍या 12957/12958 अहमदाबाद-नई द‍िल्‍ली-अहमदाबाद स्‍वर्ण जयंती राजधानी एक्‍सप्रेस प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. यह तीन जोड़ी ट्रेनें एक न‍िर्धार‍ित समय सीमा के ल‍िए अहमदाबाद की जगह साबरमती स्‍टेशन से पर‍िचाल‍ित/टर्म‍िनेट होंगी.  

गांधीनगर कैप‍िटल स्टेशन को श‍िफ्ट की गईं ये ट्रेनें 

इसके अलावा कई ट्रेनों की सेवाओं को अहमदाबाद की जगह गांधीनगर कैप‍िटल के ल‍िए भी श‍िफ्ट क‍िया गया है जोक‍ि एक न‍िर्धार‍ित समय के ल‍िए गांधीनगर कैप‍िटल स्‍टेशन से पर‍िचाल‍ित/टर्म‍िनेट होंगी. ट्रेन संख्‍या 22957/22958 अहमदाबाद-वेरावल-अहमदाबाद सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस और ट्रेन संख्‍या 19223/19224 अहमदाबाद-जम्‍मू तवी-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस ट्रेनों का पर‍िचालन/समाप्‍त‍ि गांधीनगर कैप‍िटल से ही होगी. 

यह भी पढ़ें: 'दोहरा चरित्र सामने आया', कच्चातिवु द्वीप मामले पर PM मोदी ने कांग्रेस-DMK पर फिर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget