एक्सप्लोरर

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छठ और दिवाली पर नहीं कर सकेंगे वेटिंग टिकट पर यात्रा, रेलवे लगाएगा भारी जुर्माना

IRCTC Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने कुछ नियमों पर सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया है. ट्रेन के आरक्षित कोच में जनरल टिकट और वेटिंग टिकट लेकर चढ़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

Indian Railways Rules: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने नए नियम बना दिए हैं, जिसमें वेटिंग टिकट वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है. जिन यात्रियों की टिकट कन्फर्म नहीं होगी उनको ट्रेन से उतार दिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा. नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, वेटिंग टिकट वालों को रिजर्वेशन वाली बोगी में चढ़ने ही नहीं दिया जाएगा, फिर वो टिकट चाहे ऑनलाइन कराया हो या फिर काउंटर से.

रेलवे के मुताबिक, इस बड़े बदलाव का मकसद रिजर्वेशन वाली बोगी में भीड़भाड़ की समस्या को दूर करना और कन्फर्म टिकट वालों को आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है. इस बाबत रेल मंत्रालय की ओर से हर जोन के रेलवे अधिकारियों को नियम-कायदे सख्ती से लागू करने के मौखिक रूप से आदेश दे दिए गए हैं.

कितना लगेगा जुर्माना?

रिजर्व कोच में अगर वेटिंग टिकट वाला यात्री चढ़ जाता है तो उसपर 250 रुपये से लेकर 400 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है और अगले स्टेशन पर यात्री को उस कोच से भी उतार दिया जाएगा. वहीं, जनरल टिकट वाला रिजर्व कोट में चढ़ता है तो उसे ट्रेन शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की दूरी का किराया और इसके साथ ही जुर्माना भी देना होगा. साथ ही रिजर्व कोच भी छोड़ना होगा.

सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को मिलेगी रिजर्व कोच में एंट्री

दरअसल, पिछले काफी दिनों से ट्रेनों में हद से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इसके अलावा आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें छठ और दिवाली पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में रेलवे ने कुछ नियम कानून सख्ती से पालन करने का फैसला किया है. इसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये कोई नया नियम नहीं है. ये तो पहले से ही रेलवे बोर्ड का सर्कुलर है. सिर्फ टिकट चेक करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है और इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है.

हालांकि, कुछ यात्रियों के बीच लंबे समय से यह धारणा रही है कि वेटिंग टिकट रखने से खास तौर पर काउंटर से खरीदे गए टिकट से उन्हें स्लीपर या एसी क्लास जैसे आरक्षित कोच में चढ़ने का मौका मिलता है. इस धारणा के कारण आरक्षित डिब्बों में भ्रम और भीड़भाड़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके कारण कन्फर्म टिकट धारकों की ओर से कई शिकायतें सामने आई हैं.   

ये भी पढ़ें: Train Cancelled: रेलवे ने 30 से ज्यादा ट्रेनों को किया कैंसिल, तो कुछ को किया डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget