एक्सप्लोरर

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस का हुआ गठन, जानिए कैसा होगा रेलवे का नया स्वरूप

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस का गठन हो गया है. अब रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सीईओ कहलाएंगे. रेलवे को और ज्यादा एक्टिव करने के लिए ये बदलाव हुए हैं.

नई दिल्ली: 13 लाख कर्मचारियों वाले भारतीय रेलवे में दशकों से कई सुधारों की मांग की जा रही थी. अब सरकार ने रेलवे बोर्ड और रेलवे की 8 अलग-अलग सर्विसों का पुनर्गठन कर दिया है. इसके तहत अब रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आधिकारिक रूप से CEO की तरह काम करेंगे. रेलवे बोर्ड मेम्बरों की तीन पोस्ट ख़त्म कर दी गई हैं. अब बोर्ड में चेयरमैन कम सीईओ के साथ सिर्फ 4 रेलवे बोर्ड मेम्बर ही काम करेंगे.

बदल गया रेलवे बोर्ड का स्वरूप

रेलवे में रेल मंत्री के बाद सबसे बड़ा अधिकारी रेलवे बोर्ड का चेयरमैन (सीआरबी) होता है. उसके साथ अब तक 7 बोर्ड मेम्बर होते थे. सीआरबी और मेम्बरों को मिला कर रेलवे बोर्ड बनता है. रेलवे के सभी बड़े फैसले रेल मंत्री की निगरानी में रेलवे बोर्ड ही लेता है. अब इस रेलवे बोर्ड को छोटा कर दिया गया है. रेलवे की 3 सर्वोच्च स्तर की पोस्ट यानी 3 बोर्ड मेम्बर की पोस्ट को ख़त्म कर दिया गया है. इसके साथ ही 27 जनरल मैनेजरों की स्केल को बढ़ा कर बोर्ड मेम्बरों के लगभग समकक्ष कर दिया गया है.

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस का गठन

भारतीय रेलवे के अलग-अलग कामों के लिए यानी अलग-अलग डिपार्टमेंट के लिए अब तक 8 अलग-अलग परीक्षाएं (ग्रुप सर्विस) होती थीं, जिसे पास कर कर्मचारी एक ही डिपार्टमेंट में काम करते थे. ऐसे में रेलवे के बड़े पदों के लिए इन डिपार्टमेंटों में मनमुटाव बना ही रहता था, जो एक बड़ी समस्या थी. नई रीस्ट्रकक्चरिंग में अब इन 8 ग्रुप सर्विसेज़ को एक साथ मर्ज कर के इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (आईआरएमएस) नाम की एक नई ग्रुप ए सेंट्रल सर्विस का गठन किया गया है. इसका मतलब है कि अब उन आठों सर्विसेज़ के स्थान पर अकेली इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस काम करेगी.

इंडियन रेलवे मेडिकल सर्विस का भी नाम बदला

इंडियन रेलवे मेडिकल सर्विस (आईआरएमएस) का नाम बदल कर अब इसे इंडियन रेलवे हेल्थ सर्विस ( आईआरएचएस) का नाम दिया गया है. अब तक रेलवे में अलग अलग सर्विस ग्रुप से आए अधिकारियों में अच्छी पोस्टिंग आदि को लेकर कानूनी और आंतरिक लड़ाइयां चलती रहती थीं. यहां तक कि अगर किसी मैकेनिकल सर्विस ग्रुप के व्यक्ति को उसकी क़ाबिलियत के कारण किसी खास पोस्ट पर बैठाया गया तो इलेक्ट्रिकल या अन्य ग्रुप सर्विस के अधिकारी दूसरी ग्रुप सर्विस के अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते थे. अब रेलवे की सभी ग्रुप सर्विसों के मर्जर से ये असंतोष ख़त्म हो जाएगा और काम काज में स्पष्टता आएगी.

प्रमोशन में वरिष्ठता और ग्रुप सर्विस विशेष का कोटा खत्म

अब तक रेलवे अधिकारियों को मिलने वाले काम, असाइनमेंट और सम्बंधित पोस्ट उनकी वरिष्ठता और उनके ग्रुप सर्विस के कोटे के आधार पर होती थीं. प्रमोशन का आधार भी सिनियोरित्य और कोटा ही था, लेकिन मर्जर के बाद अब सभी अधिकारियों का प्रमोशन उनकी क्षमता और परफार्मेंस के आधार पर होगा. इसी आधार पर उन्हें काम भी दिया जाएगा. इससे सभी को सामान अवसर प्राप्त हो सकेंगे.

रेलवे के नए अधिकारियों को अब उनकी लम्बी सर्विस के दौरान एक विशेष क्षेत्र का विशेषज्ञ बनाया जाएगा. साथ ही रेलवे के सभी कामों के प्रति उनका एक ज़रूरी नज़रिया विकसित करने पर ज़ोर दिया जाएगा. इसका फ़ायदा ये होगा कि एक स्तर के किसी भी सीनियर अधिकारी को मैनेजमेंट स्तर की ज़िम्मेदारी उसकी क्षमता के मानकों के आधार पर दी जा सकेगी.

25 साल में चार कमेटियों ने की थीं अनुशंषाएं

रेलवे में रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से हुए इन सुधारों की अनुशंशा पिछले 25 सालों से की जा रही थी. इस दिशा में रेलवे के अंदर बन कई बंद कोटरियों को तोड़ने के लिए इन चार कमेटियों ने अपनी रिकमंडेशंस दी थीं-

1. प्रकाश टंडन कमेटी- 1994 2. राकेश मोहन कमेटी- 2001 3. सैम पित्रोदा कमेटी- 2012 4. बिबेक देबरॉय कमेटी- 2015

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में लिया गया फ़ैसला

भारतीय रेल में सांस्थानिक रीस्ट्रक्चरिंग की अनुमति सबसे पहले पिछले साल 24 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक ने दी थी. पिछले साल 7 और 8 दिसम्बर को दिल्ली में हुई रेलवे की परिवर्तन संगोष्ठी में रेलवे बोर्ड ने इन सुधारों पर विचार किया था, जिस पर हुए काम के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अब सिर्फ़ 4 बोर्ड मेम्बरों के साथ सीईओ के रूप काम करेंगे. इस बात पर बुधवार को कैबिनेट की एपोईंटमेंट कमेटी (एसीसी) ने मुहर लगाई.

यूपीएससी लेगी इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस की परीक्षा

8 अलग ग्रुप सर्विस को एक सर्विस में मर्ज किए जाने के बाद अब नए सिरे से होने वाली परीक्षाओं और अन्य मामलों को देखने के लिए रेलवे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और डीओपीटी साथ मिल कर साझा प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

बैन किए जाने पर बीजेपी MLA राजा सिंह बोले- मैं अप्रैल 2019 से Facebook पर नहीं हूं

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के खत का फेसबुक ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget