एक्सप्लोरर

Rampath Yatra Train: साबरमती से अयोध्या के लिए 'रामपथ यात्रा' स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू, जानिए कितना है किराया

Rampath Yatra: ‘रामपथ यात्रा’ तीर्थ यात्रा के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है, जो अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से गुजरेगी.

IRCTC Rampath Yatra Train: भारतीय रेलवे ने साबरमती से अयोध्या के लिए 'रामपथ यात्रा' तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है. ट्रेन यात्रियों को उत्तर प्रदेश में श्रीराम की पवित्र नगरियों की सैर कराएगी. ये ट्रेन 25 दिसंबर को गुजरात के साबरमती से चलकर अयोध्या तक जाएगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास में यात्रियों को प्रति व्यक्ति 7,560 रुपए खर्च करने होंगे. थर्ड एसी से सफर करने की सोच रहे हैं तो 12,600 रुपए (प्रति व्यक्ति) यात्रा पर खर्च करना पड़ेगा

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, ‘भारतीय रेलवे 25 दिसंबर से साबरमती से अयोध्या के लिए रामपथ यात्रा तीर्थयात्रा शुरू करेगा. इस यात्रा को 25 दिसंबर से शुरू किया जाएगा और 1 जनवरी 2022 को यात्रा खत्म होगी. मध्य प्रदेश होते हुए ये ट्रेन अयोध्या जाएगी. ट्रेन में 5 एसी और 5 स्लीपर क्लास कोच हैं. IRCTC की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. स्लीपर क्लास में यात्रियों को 7,560 रुपए और थर्ड एसी के लिए यात्रियों को 12,600 रुपए खर्च करने होंगे. इस शुल्क में यात्रा का पूरा प्रावधान होगा.’

यात्रियों को रात में ठहरने की सुविधा फ्री में मिलेगी. टिकट में सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर और रात का खाना भी शामिल है. 'रामपथ यात्रा' स्पेशल ट्रेन में सफर करने के लिए यहां से बोर्डिंग कर सकते हैं- साबरमती जंक्शन, आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, एस हिरदारामनगर, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, झांसी.

रामपथ यात्रा ट्रेन को पुणे से हरी झंडी दिखाई गई

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के पुणे में रामपथ यात्रा विशेष ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई थी. दानवे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' अभियान चलाया गया है. रामपथ यात्रा ट्रेनरामायण सर्किटका एक हिस्सा है और यह भगवान राम की यात्रा के महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है.’’

आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) की वेबसाइट के जरिए इस ट्रेन में ऑनलाइन माध्यम से सीट आरक्षित कराई जा सकती है. इसके अलावा इसके मंडलीय कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और पर्यटन सुविधा केंद्रों से भी सीट आरक्षित कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

LPG Gas Price Today: 100 रुपये महंगा हो गया गैस सिलेंडर, चेक करें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Omicron Threat: दक्षिण अफ्रीका से पहले यूरोप में फैला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, नई जानकारी में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget