एक्सप्लोरर

नौसेना को मिली भारत में बनी स्कॉर्पियन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी करंज, जानें खासियतें

कलवरी और खांदेरी के बाद 'करंज' तीसरी पनडुब्बी है. कंरज पनडुबी 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची, 1565 टन वजनी है.

मुंबई: भारतीय नैसेना में स्कॉर्पीन श्रेणी की नई पनडुब्बी शामिल हो गई है. आज मुंबई मझगांव डॉक पर स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आइएनएस 'करंज' को लॉन्च किया गया. 'करंज' की लॉन्चिंग के मौके पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा मौजूद रहे. खास बात यह है कि 'करंज' एक स्वदेशी पनडुब्बी है, जो 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार की गई है. कलवरी और खांदेरी के बाद 'करंज' तीसरी पनडुब्बी है. कंरज पनडुबी 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची, 1565 टन वजनी है.

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा की पत्नी रीना लांबा ने पनडुब्बी का जलावतरण किया. पनडुब्बी 'करंज' का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने किया है. इस मौके पर एडमिरल लांबा ने कहा, ‘‘बेड़े में शामिल किये जाने से पहले एक वर्ष तक यह (पनडुब्बी) कड़े परीक्षणों से गुजरेगी.’’  एमडीएल कुल छह पनडुब्बियों का निर्माण करेगा.

इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस की बड़ी जहाज निर्माता कंपनी नेवल ग्रुप के साथ मिलकर किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले ही महीने स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली पनडुब्बी कलवारी को नौसैनिक बेड़े में शामिल किया था. स्कॉर्पियन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी करंज की खासियतें 1.  'करंज' एक स्वदेशी पनडुब्बी है, जो 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार की गई है. अपने आधुनिक फीचर्स की वजह से यह दुश्मन को ढूंढकर उस पर सटीक निशाना लगा सकती है. कंरज पनडुब्बी 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची, 1565 टन वजनी है. 2. 'करंज' टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है. युद्ध की स्थिति में करंज पनडुब्बी हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर बाहर निकल सकती है. 3. इस पनडुब्बी का इस्तेमाल हर तरह के वॉरफेयर, ऐंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस के काम में भी किया जा सकता है. 4. करंज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी रेडार की पकड़ में नहीं आएगी. इसके अलावा इससे जमीन पर भी आसानी से हमला किया जा सकता है. 5. पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में इसमें ऑक्सीजन बनाने की भी क्षमता है. इस वजह से इसमें लंबे समय तक पानी में रहा जा सकता है. 6. इसे फ्रांस की तकनीक पर तैयार किया गया है. फ्रांस की डीसीएनएस में इसे बनाने में सहयोग दिया है. 7. इस पनडुब्बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी तरह की जंग में सेना के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. 8. पनडुब्बी में सटीक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए दुश्मन पर बड़ा हमला करने की क्षमता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget