एक्सप्लोरर

इंडियन नेवी ने अरब सागर में किया अभ्यास, चीन से तनातनी के बीच LAC से लेकर समंदर तक भारत पूरी तरह तैयार

जब से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत का चीन से तनाव शुरू हुआ है तभी से भारतीय नौसेना भी पूरे हिंद महासागर में ऑपरेशनली तैयार है. कोरोना महामारी, खराब मौसम और समंदर में आंधी-तूफान के बावजूद नौसेना के सभी युद्धपोत पूरे हिंद महासागर की निगहबानी के साथ साथ युद्ध जैसे हालात के लिए पूरी तरह तैयार हैं

एलएसी पर चीन से चल रही तनातनी के दौरान भारतीय नौसेना ने भी पूरी तरह से कमर कस रखी है. शुक्रवार को भारतीय नौसेना ने एक वीडियो जारी किया जिसमें अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइल को लॉन्च कर दुश्मन के एक जहाज को मार गिराने का अभ्यास किया गया था. नौसेना के मुताबिक, ये मिसाइल परीक्षण भारतीय नौसेना की ऑपरेशन्ल तैयारियां का हिस्सा है. आपको बता दें कि गुरुवार को ही नौसेना प्रमुख ने अरब सागर में कैरियर बैटल ग्रुप की युद्धक तैयारियों का जायज़ा लिया था जिस दौरान मिसाइल फायरिंग का प्रदर्शन हुआ था.

नौसेना के मुताबिक, इसी हफ्ते आईएनएस प्रबल युद्धपोत (कोर्विट) ने एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया. मिसाइल को सबसे ज्यादा दूरी पर लॉन्च किया गया था और निशाना एकदम सटीक था, जिसके चलते टारगेट-शिप समंदर में डूब गया. डूबते हुए जहाज की एरियल-वीडियो फुटेज भी नौसेना ने साझा की.

इंडियन नेवी ने अरब सागर में किया अभ्यास, चीन से तनातनी के बीच LAC से लेकर समंदर तक भारत पूरी तरह तैयार

हिंद महासागर में नौसेना तैयार

पिछले छह महीने से यानि जब से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत का चीन से तनाव शुरू हुआ है तभी से भारतीय नौसेना भी पूरे हिंद महासागर में ऑपरेशन्ली तैयार है. कोरोना महामारी, खराब मौसम और समंदर में आंधी-तूफान के बावजूद नौसेना के सभी युद्धपोत पूरे हिंद महासागर की निगहबानी के साथ साथ युद्ध जैसे हालात के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

नौसेना की युद्धक-तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए ही चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को अरब सागर में कैरियर-बैटल-ग्रुप की कॉम्बेट-रेडीनेस का प्रदर्शन देखा. नौसेना की पश्चिमी कमान (वेस्टर्न नेवल कमांड) के इस कैरियर बैटल ग्रुप में एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य सहित फ्रीगेट्स, मिसाइल-डेस्ट्रोयर्स, कोर्विट्स और फ्लीट-सपोर्ट शिप्स शामिल थे. इसके अलावा नौसेना के मिग-29 फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर्स ने भी अपनी तैयारियों का प्रदर्शन इस दौरान किया. नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, नौसेना प्रमुख के समक्ष मिसाइल फायरिंग से लेकर एयर टू एयर कॉम्बेट ऑपरेशन्स, एंटी-सबमरीन ड्रिल और फ्लीट-मैन्युवरिंग का प्रदर्शन हुआ.

आपको बता दें कि अरब सागर में ही पाकिस्तान के समंदर से सटी आईएमबीएल यानि इंटरनेशनल मेरीटाइम ब्राउंड्री लाइन है (जैसाकि जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा होती है).

इंडियन नेवी ने अरब सागर में किया अभ्यास, चीन से तनातनी के बीच LAC से लेकर समंदर तक भारत पूरी तरह तैयार

आईएनएस चेन्नई पर पहुंचे नौसेना प्रमुख

नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान नौसेना प्रमुख खुद हेलीकॉप्टर के जरिए पहले मिसाइल-डेस्ट्रोयर, आईएनएस चेन्नई और फिर आईएनएस दीपक पहुंचे. यहां पर फ्लीट कमांडर ने एडमिरल करमबीर सिंह को ऑपरेशन्ल तैयारियों का पूरा ब्यौरा पेश किया और फिर नौसेना प्रमुख ने क्रू से बातचीत की. इसके बाद नौसेना प्रमुख आईएनएस विक्रमादित्य के डेक पर पहुंचे और वहां से एयर-डिफेंस और एयर-स्ट्राइक की तैयारियों का जायजा लिया.

इसके बाद एडमिरल ने आईएनएस विक्रमादित्य से नौसैनिकों को संबंधोति किया. ये संबोधन कैरियर बैटल ग्रुप में शामिल सभी युद्धपोत पर तैनात नौसैनिकों के लिए ब्रॉडकास्ट किया गया. उन्होनें सभी नौसैनिकों और युद्धपोतों को पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में मिशन-डेप्लोय रहने के लिए बधाई की. उन्होनें अपने संबोधन में साफ कहा कि आने वाले महीनों में भी नौसेना की ऑपरेशन्ल तैयारियों का ‘टेंपो’ ऐसे ही बना रहेगा.

इंडियन नेवी ने अरब सागर में किया अभ्यास, चीन से तनातनी के बीच LAC से लेकर समंदर तक भारत पूरी तरह तैयार

भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभास

अपने एक दिवसीय दौर के दौरान नौसेना प्रमुख ने गोवा के करीब सामिरक महत्व के नेवल बेस, कारवार का भी दौरा किया और ऑप्स-लॉजिस्टिक का भी जायज़ा लिया. इस दौरान उन्होनें नौसैनिकों को साइबर-अटैक, आतंकी हमले और ए-सिमेट्रिक वॉरफेयर से भी सजग रहने की हिदायत दी.

आपको यहां पर ये भी बता दें कि अगले महीने यानि नवम्बर के महीने में भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मालाबार युद्धभ्यास करने जा रही हैं. ये युद्धभ्यास दो चरणों में होगा—एक चरण अरब सागर में होगा और दूसरा बंगाल की खाड़ी में. पहली बार आस्ट्रेलियाई नौसेना भी इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेने जा रही है. माना जा रहा है कि भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के इस ‘मिलिट्री-क्वॉड’ से चीन का खिन्न होना तय है.

बिहार चुनाव: राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी बताएं चीनी सैनिक भारत की सीमा से कब निकलेंगे

बिहार चुनाव: पीएम मोदी बोले- बिचौलियों को बचाने की कोशिश है कृषि कानूनों का विरोध

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget