एक्सप्लोरर

Plane Crash: ममता बनर्जी से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तक... नेपाल विमान हादसे पर इन भारतीय नेताओं ने जताया दुख

Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा हुआ. इनमें 5 भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 की मौत हो गई. 2 लोगों को जीवित निकाला गया, दोनों मछुआरे थे. भारतीय नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है.

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार, 15 जनवरी, की सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ. यति एयरलाइंस का विमान नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू से 205 किमी दूर अचानक पोखरा (Pokhara) की खाइयों में जा गिरा. इस हादसे में 68 यात्रियों की मौत हो गई. विमान में 5 भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे. इस दुखद घटना पर कई भारतीय नेताओं ने दुख जताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं.

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा- नेपाल में दुखद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ओम शांति.

विमान हादसे पर भारतीय नेताओं ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''नेपाल के पोखरा में दुखद विमान दुर्घटना की खबर से मैं बेहद व्यथित हूं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और भारत के पांच यात्रियों सहित घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.''

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना की खबर से गहरा दुख हुआ है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं. मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो.

लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले हुआ हादसा

नेपाल में विमान हादसा लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले हुआ, वह विमान पहाड़ी से टकराया. उसमें आग लग गई और वह खाई में जा गिरा. वह येती एयरलाइंस का एटीआर-72 (ATR-72) विमान था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह के समय हुआ था, हालांकि उसका पता बाद में चला. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 5 भारतीय सफर कर रहे थे. 

भारतीय दूतावास की हेल्पलाइन

हादसे के बाद भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है. 

दूतावास के हेल्पलाइन नंबर:

I) काठमांडू: दिवाकर शर्मा:+977-9851107021
II) पोखरा: लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: +977-9856037699

यह भी पढ़ें: कहीं रनवे से फिसल गया प्लेन तो कहीं हुई क्रैश लैंडिंग... ये हैं हाल में हुए पांच बड़े विमान हादसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget