एक्सप्लोरर

अमेरिका से भारत लौटे अवैध प्रवासी, 104 लोगों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचा, जिसमें कुल 104 अवैध भारतीय प्रवासी हैं. इनमें 25 महिलाएं और 12 नाबालिग भी शामिल हैं, जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी है.

Illegal Mirgrants: अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का एक विमान बुधवार (5 फरवरी, 2025) को पंजाब के अमृतसर पहुंचा, जिसमें कुल 104 अवैध भारतीय प्रवासी हैं. बता दें कि कुल 104 लोगों में से 30 पंजाब के रहने वाले हैं, 2-2 लोग यूपी और चंडीगढ़ निवासी हैं, जबकि 3 लोग महाराष्ट्र के हैं. इनमें 25 महिलाएं और 12 नाबालिग भी शामिल हैं, जिसमें एक चार साल का बच्चा भी है. तो वहीं 48 लोग 25 साल से कम आयु के हैं.

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध भारतीय प्रवासियों के मामलों को लेकर पंजाब के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, "पंजाब आए लोगों में सबसे ज्यादा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर,पटियाला, मोहाली और संगरूर के निवासी हैं. इनमें से कई अवैध तरीकों से अमेरिका में घुसकर रह रहे थे, जबकि कुछ लोगों ने वीजा खत्म होने के  बाद भी अमेरिका नहीं छोड़ा."  उन्होंने आगे बताया, "इन सभी लोगों को टेक्सास के सैन एंटोनियो से C-17 प्लेन में बिठाकर भारत में डिपोर्ट किया गया है. और ये अवैध प्रवासियों का पहला जत्था है, जो डिपोर्ट किया गया है.

NRI मामलों के मंत्री ने जताई निराशा

पंजाब में NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा, "अमेरिकी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में प्रवासी काफी योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें अमेरिका में स्थायी नागरिकता देनी चाहिए, ना कि डिपोर्ट करना चाहिए"

अवैध प्रवासियों के मामलों को लेकर बीते माह डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब हम अवैध प्रवासियों को पकड़कर मिलिट्री जहाज से वापस भेजेंगे, जहां से वो आए थे."

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का रा्ष्ट्रपति बनने के बाद, पीएम मोदी पहली बार अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं. अवैध भारतीय प्रवासियों के मामलों को लेकर बीते माह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत अमेरिका समेत दुनिया भर से अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है, जो अवैध रूप से उन देशों में रह रहे हैं.

अवैध प्रवासियों में भारतीयों की तीसरी बड़ी आबादी

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लगभग 7,25,000 लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं.अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों में मैक्सिको और एल साल्वाडोर के बाद तीसरे नंबर पर भारतीयों की आबादी है.

ये भी पढ़ें: ‘आपकी आवाज बहुत अच्छी पर मुझे एक शब्द भी समझ नहीं आया’, अफगानी रिपोर्टर के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget