एक्सप्लोरर

Indian High Commission: खालिस्तान समर्थकों का लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाई गई

Indian High Commission Security: ब्रिटेन में खालिस्तान के समर्थकों ने रविवार को भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने के साथ साथ देश के झंडे को भी उतारने की कोशिश की थी.

Indian High Commission Security: तीन दिन पहले खालिस्तान के समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया था. इसके बाद फिर से बुधवार (22 मार्च) को खालिस्तानी समर्थकों ने उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया. हालांकि पिछली बार की स्थिति को भांपते हुए उच्चायोग की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और बैरिकेड्स लगा दिए. इन्हीं बैरिकेड्स के सामने खड़े होकर हाथों में खालिस्तान का झंडा लेकर प्रदर्शन किया गया.

मौके पर बैरिकेड्स और पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. मध्य लंदन में इंडिया प्लेस के नाम से जानी जाने वाली इमारत के बाहर पुलिस अधिकारियों और गश्त लगाने वाले अधिकारियों को ड्यूटी पर देखा गया. ये वही जगह है जहां रविवार की घटना के बाद खिड़कियों के बीच एक विशाल भारतीय झंडा लटका हुआ था.

वहीं दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर लगे बैरिकेड्स को हटा दिया गया. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पहले जैसे ही रही. दिल्ली में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यहां ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. हालांकि, उच्चायोग की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाए गए अवरोधक हटा दिए गए हैं, क्योंकि ये आने-जाने में परेशानी पैदा कर रहे थे.”

क्या है मामला?

खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर फहरा रहे तिरंगे को नीचे उतारने का एक वीडियो सामने आने की घटना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद भारत ने रविवार रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया था और वहां “सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल न होने पर” पर स्पष्टीकरण मांगा था.

शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को “गंभीरता से” लेगी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के एक समूह के अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराते हुए भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने की घटना को “अपमानजनक” और “पूरी तरह से अस्वीकार्य” करार देते हुए इसकी निंदा भी की थी.

भारतीयों ने भी कराया अपनी ताकत का एहसास

घटना से गुस्साए लंदन में भारतीयों ने भी एकत्रित होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्‍या में भारतीय तिरंगा लेकर जुटे और एकजुटता का अहसास कराया. भारतीय नागरिक इंडियन हाई कमीशन के बाहर जुटे और ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें: क्या भारतीय दूतावास पर हमला बनी वजह? दिल्ली में ब्रिटेन के उच्चायोग की घटाई गई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget