एक्सप्लोरर

कुलभूषण की सजा-ए-मौत पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा, सरकार बोली, ‘बचाने की हर कोशिश करेंगे’

नई दिल्ली: पाकिस्तान में कुलभूषण को मौत की सजा सुनाए जाने पर संसद में आज हंगामा हुआ. विपक्ष ने मोदी सरकार से कुलभूषण को बचाने की मांग की है. संसद में ये मुद्दा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उठाया था. भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर, कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना ने जासूसी करने, तोड़फोड़ की कारवाई और ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मौत की सजा सुनाई है.

कुलभूषण पर लगाए गए सभी आरोप गलत- राजनाथा सिंह

इस मामले में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से कुलभूषण पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान से कुलभूषण का अपहरण किया था. उन्होंने संसद को आश्वस्त किया कि भारत सरकार को कुलभूषण को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़े वह जरुर करेगी.

राज्यसभा में बोलीं सुषमा, 'कुलभूषण की सजा सुनियोजित साजिश'

इस मामले पर राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव को झूठे आरोप में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के आरोप सरासर गलत हैं. सुषमा ने कहा कि कुलभूषण को सजा सुनियोजित साजिश है. उनके खिलाफ जासूसी के कोई सबूत नहीं है. उन्होंने सदन को बताया कि कुलभूषण को बचाने के लिए जो भी किया जा सकता है भारत सरकार वह सब करेगी.

Sushma

सजा-ए-मौत के बाद देश में फूटा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

पाकिस्तान में कुलभूषण को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, नागपुर और पटना तक लोग हाथों में बैनर लिए सड़कों पर उतर आए हैं. लोग हाथों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित की तस्वीर लिए अपना विरोध जता रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. कुलभूषण की सजा-ए-मौत पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा, सरकार बोली, ‘बचाने की हर कोशिश करेंगे’ कुलभूषण की सजा-ए-मौत पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा, सरकार बोली, ‘बचाने की हर कोशिश करेंगे’

पाक ने रॉ का एजेंट बताते हुए कुलभूषण पर लगाया जासूसी का आरोप

पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बताते हुए जासूसी के आरोप में पिछली साल गिरफ्तार कर लिया था और अब उन्हें मौत की सजा सुनाई है. कुलभूषण को पाकिस्तानी सेना ने कोर्ट मार्शल की कारवाई में मौत की सजा सुनाई है. पाकिस्तानी सेना ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी करने, तोड़फोड़ की कारवाई और ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत सजा सुनाई है.

kulbhushan-580x395

भारत ने कहा सजा मिली तो मानेंगे सुनियोजित हत्या

पाकिस्तान की तरफ से सज़ा सुनाए जाने पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है. भारत ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो ये सुनियोजित हत्या होगी. विदेश सचिव एस जयशंकर ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और कड़े शब्दों वाला पत्र जारी किया. एमनेस्टी इंटरनेशन ने भी पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है.

कुलभूषण का नेपाल कनेक्शन

पाकिस्तान ने नेपाल के लुंबनी से गायब हुए पाकिस्तानी एजेंट के गायब होने के बाद ये कदम उठाया है. दरअसल 6 अप्रैल को नेपाल के लुंबनी से पाकिस्तानी सेना का एक पूर्व अधिकारी गायब हो गया था. पाकिस्तान का दावा है कि पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हबीब जहीर लुंबनी में एक नौकरी के इंटरव्यू को लिए पहुंचा था पर इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं लगा.

हसीब के घरवालों और पाकिस्तान की मीडिया ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर गायब करने का शक जताया. इसी के बाद भारत पर दवाब बनाने के लिए कुलभूषण को जासूस करार देकर मिलट्री कोर्ट से मौत की सजा सुना दी गई.

अपनी कार्गो कंपनी चलाता था कुलभूषण

कुलभूषण अपनी कार्गो कंपनी चलाता था और उसी सिलसिले में ईरान व्यापार के लिए गया था जहां से अगवा कर लिया गया. बलूचिस्तान से गिरफ्तारी दिखाए जाने के बाद से भारत कुलभूषण से मिलने की इजाजत मांग रहा है लेकिन इजाजत देने की बजाए एकतरफा सजा सुना दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget