एक्सप्लोरर

Indian Passengers: प्लेन में ये क्या करने लगे भारतीय, अमेरिकी फिल्म मेकर ने वीडियो डालकर मचा दिया बवाल

Flight Discipline: भारतीय यात्रियों के सीट बेल्ट साइन बंद होने से पहले उठने का वीडियो वायरल हुआ, जिसे अमेरिकी फिल्म निर्माता एडम एलक ने शेयर कर यात्रियों के अनुशासन और व्यवहार पर बहस छेड़ दी.

Indian Flight Passengers Break Rules: अमेरिकी फिल्म निर्माता और न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार एडम एलक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय यात्रियों को फ्लाइट लैंडिंग के तुरंत बाद ओवरहेड बिन से अपना सामान निकालते हुए देखा गया. वीडियो में एक एयर होस्टेस यात्रियों से सीट बेल्ट साइन बंद होने तक बैठे रहने का अनुरोध करती हैं, लेकिन कई यात्री उनकी बात अनसुनी कर देते हैं. इसके बाद एक पुरुष क्रू मेंबर भी वही रिक्वेस्ट दोहराते हैं तब जाकर यात्री अनमने ढंग से अपनी सीटों पर वापस लौटते हैं.

एडम एलक ने इस वीडियो को "क्लासिक लैंडिंग इन इंडिया" कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस पर तीखी बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इस व्यवहार को अनुशासनहीनता बताया तो कुछ ने इसे सामान्य बताया. वीडियो को अब तक 75,000 से ज्यादा व्यूज और 1,100 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adam Ellick (@adamellick)

घटना ने नागरिक अनुशासन पर उठाए सवाल

कई यूजर्स ने इस घटना में जेंडर भेदभाव का भी मुद्दा उठाया. एक महिला यूजर ने लिखा "ये साफ दिख रहा है कि जब एयर होस्टेस ने कहा तो किसी ने नहीं सुना, लेकिन पुरुष क्रू मेंबर की आवाज पर तुरंत प्रतिक्रिया दी गई." वहीं कुछ बाकी यूजर्स ने इसे नागरिक अनुशासन की कमी बताया और इस व्यवहार को शर्मनाक करार दिया.

यात्रियों के अनुशासन पर दुनियाभर से आए प्रतिक्रियाएं

हालांकि कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये समस्या सिर्फ भारत की नहीं है. एक यूजर ने लिखा "मैं 13 बार अमेरिका जा चुका हूं और वहां भी ऐसा कई बार देखा है." वहीं एक अन्य ने कहा "ये सिर्फ भारतीयों की आदत नहीं जर्मनी और इटली में भी ऐसा होता है." कुल मिलाकर ये वीडियो यात्रियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर एक व्यापक बहस का मुद्दा बन गया है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget