एक्सप्लोरर

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में फंसे 16 भारतीय नाविकों की रिहाई की कोशिश तेज, अधिकारियों के साथ कर रहा काम दूतावास

Indian Sailors Detained: दूतावास ने कहा कि अगस्त के मध्य में उनकी हिरासत के बाद से दूतावास फोन पर चालक दल के सदस्यों के साथ नियमित रूप से संपर्क में है.

Indain Sailors Detained: भारतीय दूतावास (Indian Embassy) मध्य अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea) में 16 भारतीय नाविकों (Indian Sailors) की रिहाई के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इक्वेटोरियल गिनी में भारतीय दूतावास और नाइजीरिया में उच्चायोग दोनों देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर एमवी हीरोइक इडुन (MV Heroic Idun) के चालक दल के सदस्यों को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं. इक्वेटोरियल गिनी के भारतीय दूतावास ने कहा कि वह फोन पर चालक दल के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में है. 

नाविकों से संपर्क में भारतीय दूतावास

इक्वेटोरियल गिनी में भारतीय दूतावास ने कहा, दूतावास और अबुजा में हमारा उच्चायोग एमवी हीरोइक इडुन के चालक दल के सदस्यों की शीघ्र रिहाई के लिए इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और हिरासत केंद्र में मौजूद लोगों को जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया है. अगस्त के मध्य में उनकी हिरासत के बाद से दूतावास फोन पर चालक दल के सदस्यों के साथ नियमित रूप से संपर्क में है. उन्हें हर प्रकार की मदद मुहिया कराई जा रही और उनसे मुलाकात भी हुई है. दूतावास इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है और इस मसले का जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश जारी है. 

हिरासत में 16 भारतीय नाविक

इक्वेटोरियल गिनी में हिरासत में लिए गए जहाज के 26 सदस्यीय चालक दल के 16 भारतीय नाविकों ने सरकार से गैरकानूनी नजरबंदी से आजाद कराने में मदद की अपील की थी. नाविकों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नॉर्वेजियन-ध्वजांकित एमवी वीर इडुन को 12 अगस्त 2022 को इक्वेटोरियल गिनी नौसैनिक जहाज ने गिरफ्तार किया था. बयान में कहा गया कि जहाज को नौसेना की निगरानी में इक्वेटोरियल गिनी में लुबा बंदरगाह लाया गया था और 14 अगस्त 2022 को आदेशों का पालन नहीं करने पर जहाज और चालक दल के खिलाफ घातक कार्रवाई की धमकी दी गई थी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर हस्तक्षेप की अपील

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा सदस्य ए. ए. रहीम ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि जहाज ‘एमवी हीरोइक इदुन’ के चालक दल में भारतीय शामिल थे और वे अगस्त के मध्य से ही हिरासत में हैं. राज्यसभा सांसद रहीम ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से चालक दल के 16 भारतीय सदस्यों की ‘‘अवैध हिरासत’’ के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.

इसे भी पढ़ेंः-

Congress Twitter: कोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का दिया आदेश, KGF-2 के गाने से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget