एक्सप्लोरर

चीन सीमा पर भारतीय सेना की और बढ़ेगी पैनी नजर, इजरायल और अमेरिका से मिलने जा रहा ड्रोन

इन ड्रोनों की खरीददारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की तरफ से रक्षा बलों को दी गई इमरजेंसी फाइनेंशियल पावर्स के तहत हो रही है, जिसके तहत वे युद्धक सामानों की 500 करोड़ तक खरीददारी या उसे अपग्रेड कर सकते हैं.

भारतीय सेना की सामरिक ताकतों में जल्द ही भारी इजाफा होने जा रहा है. पूर्वी लद्दाख और चीन से लगते अन्य सीमाई इलाकों में सुरक्षाबलों की सर्विलांस क्षमता को और बढ़ाने के लिए इजरायल के हेरोन और अमेरिका से मिनी भारत को ड्रोन मिलेगा.

इजरायल के हेरोन सर्विलांस ड्रोन की खरीद को लेकर डील अंतिम चरण में है और ऐसी उम्मीद है कि इस पर दिसंबर में इस पर मुहर लग जाएगी. सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- “हेरोन ड्रोन की तैनाती चीन से लगते लद्दाख सेक्टर में की जाएगी और इस वक्त जो भारतीय सुरक्षाबलों के पास सर्विलांस क्षमता है उसके मुकाबले कहीं ये काफी एडवांस है.”

उन्होंने बताया कि इन ड्रोनों की खरीददारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की तरफ से रक्षा बलों को दी गई इमरजेंसी फाइनेंशियल पावर्स के तहत हो रही है, जिसके तहत वे युद्धक सामानों की 500 करोड़ तक खरीददारी या उसे अपग्रेड कर सकते हैं.

एएनआई ने सूत्रों के हवाला से बताया कि अमेरिका से जो अन्य छोटों और मिनी ड्रोन्स मिलेंगे उसे जमीन पर बटालियन स्तर के जवानों को दिया जाएगा और हाथ से ऑपरेट करने वाले इन ड्रोनों के जरिए किसी खास लोकेशन या उस संबंधित इलाके के बारे में पता लगाया जाएगा.

भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से इन हथियारों प्रणालियों की खरीद से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन के साथ चल रही तनातनी में मदद मिलेगी. आखिरी बार सुरक्षाबलों को यह सुविधा उस वक्त दी गई थी जब पिछले साल 2019 में पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकियों के ऊपर हवाई हमले किए गए थे. इस पावर का इस्तेमाल करते हुए भारतीय नौसेना ने दो प्रीडेटर ड्रोन्स अमेरिकन कंपनी जनरल एटोमिक्स से लीज पर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget