एक्सप्लोरर

20 रुपये का सिक्का दस्तक देने को है, ऐसे में जानिए- भारतीय सिक्कों का पूरा इतिहास

ज़माना कोई भी रहा हो, समान की खरीद फरोख्त हो या लेन-देन, कोई न कोई तरीका अपनाया ही जाता रहा है. फिर एक वक्त आया जब सिक्के का चलन हुआ. पहले पहल सिक्का तांबे का बना, फिर चांदी और उसके बाद सोने ने जगह ली.

नई दिल्ली:  'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म में किशोर कुमार का एक गाना हैं 'पांच रुपया बारह आना'. आज के दौर में इस गाने पर चर्चा हो तो गाना सूर, लय और ताल की कसौटी पर बेशक खड़ा उतर जाए लेकिन टेक्निकली यह गाना गलत हो जाएगा. किशोर कुमार इस गीत में जिस 12 आने की बात कर रहे हैं वह कब का भारतीय मुद्रा प्रणाली से विदा ले चुका है. अब सिर्फ रुपयों का दौर है और इकन्नी, दुअन्नी, एक पैसे, दो पैसे, पांच, दस और बीस पैसे, 25 पैसे और 50 पैसे का दौर खत्म हो गया है. कई पुराने सिक्के बंद हो चुके हैं जबकि 10 रुपये का सिक्का सबसे नया सिक्का चलन में है.

अब भारत सरकार 20 रुपये के नोट की तरह 20 रुपये का सिक्का भी लाने जा रही है. वित्त मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की है कि जल्द ही ये सिक्के बाजर में आ जाएंगे. इन सिक्कों को लेकर वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

ऐसे में आइए आज हम सिक्कों के चलन और बंद होने के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानें..

ज़माना कोई भी रहा हो, समान की खरीद फरोख्त हो या लेन-देन, कोई न कोई तरीका अपनाया ही जाता रहा है. फिर एक वक्त आया जब सिक्के का चलन हुआ. पहले पहल सिक्का तांबे का बना, फिर चांदी और उसके बाद सोने ने जगह ली. भारत में प्राचीन दौर से सोने के सिक्के का चलन रहा. लेकिन देश पर मुसलमानों की हुकूमत आई तो उत्तर भारत में चांदी का दिरहम और सोने के दीनार का चलन शुरू हुआ. लेकिन शेर शाह के दौर में दिरहम और दीनार के बजाए रुपये और अशरफी का चलन शुरू हुआ, जो मुगल काम में भी चलता रहा.

भारतीय सिक्कों का पहली बार 1950 में बनाया किया गया था. तब से ही नए सिक्कों का उत्पादन किया जाता रहा है और वे भारतीय मुद्रा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं. आज 1, 2, 5, और 10 रुपये के सिक्कों को बनाया जाता है. इन सिक्कों का उत्पादन भारत में कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और नोएडा में स्थित चार टकसालों में किया जाता है.

भारत के गणतंत्र बनने तक देश में ब्रिटिश सिक्के का चलन था. भारतीय गणराज्य में पहला सिक्का 1950 में बना. पहले भारत में 'आना' सिस्टम चला जिसमें 1 आना, 2 आना, 1/2 आना के सिक्के चलते थे. रुपये की सबसे छोटी वैल्यू का सिक्का आधा पैसा को 1947 में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया. 'आना' सीरीज को प्री-डेसिमल कॉइनेज के नाम से भी जाना जाता है.

1957 में भारत दशमलव प्रणाली में स्थानांतरित हो गया. हालांकि थोड़े समय के लिए, दशमलव और गैर-दशमलव दोनों सिक्के प्रचलन में थे. 1957 और 1964 के बीच के सिक्कों को "नया पैसा'' कहा गया. इसके बाद 1 पैसा, 2 पैसा, 3 पैसा, 5 पैसा, 10 पैसा, 20 पैसा और 25 पैसा, 50 पैसा के सिक्के जारी किए जो देश में लंबे समय तक चलन में रहे.

नया पैसा शब्द को 1964 में हटा दिया गया था और एक नया मूल्यवर्ग 3 पैसे प्रचलन में लाया गया था. हालांकि 1, 2 और 3 पैसे के सिक्कों को 1970 के दशक में धीरे-धीरे खत्म किया गया. साल 1962 से 1रुपये का सिक्का चलन आज तक होता है. इसके बाद 1982 में 2 रुपए के नोट को बदलने के लिए प्रायोगिक तौर पर एक नया 2 रुपए का सिक्का पेश किया गया था. 2 रुपए के सिक्के का फिर से 1990 तक खनन नहीं किया गया था, जिसके बाद हर साल इसका खनन किया गया.

आइए जानते हैं कब कौन सा सिक्का आया चलन में और फिर कब हुआ बंद

  • 2 पैसा- 1957 में बना और 2011 में बंद हो गया.
  • 3 पैसा-1964 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया.
  • 5 पैसा-1957 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया.
  • 10 पैसा-भी 1957 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया
  • 25 पैसा-1957 में बनना शुरू हुआ और 2011 में इसे बंद कर दिया गया
  • 50 पैसा- 1957 मे अब तक इस्तेमाल में है
  • 1 रुपया- 1962 से अब तक इस्तेमाल में है
  • 2 रुपया-1982 से अब तक इस्तेमाल में है
  • 5 रुपया 1992 से अब तक इस्तेमाल में है
  • 10 रुपया 2009 से अब तक इस्तेमाल में है

पहले इंडियन इकॉनमी में 1 आने की वैल्यू 6 पैसे हुआ करती थी. सन् 1950 के बाद जब 25 पैसे को लांच किया गया. तब से इसे चार आने कहा जाने लगा. शुरुआत में 25 पैसे में 1/4 लिखा होता था. पब्लिक अवेयरनेस के लिए इन सिक्कों पर अलग-अलग मैसेज देते श्लोगन्स भी लिखे गए.

बेशक 1 आने या 2 आने अब बंद हो गए हो. लेकिन कई मुहावरों और किस्सों में यह आज भी जिंदा हैं. कई मुहावरे जैसे ''चवन्नी छाप की औकात'', या 'सोलह आने सच' जैसे मुहावरे आज भी बोलते या सुनते हैं तो उसी 1 आने या 2 आने वाली दुनिया में लौट जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget