एक्सप्लोरर

खालिस्तानियों के चक्कर में भारत को दुश्मन बना बैठे ट्रूडो पर हमारे सामने कहां ठहरता है कनाडा? किस देश की सेना है शक्तिशाली

India-Canada Military Power: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए बढ़ता ट्रूडो का प्यार कनाडा के लिए परेशानी पैदा कर रहा है. उनके देश में ही उनके खिलाफ आवाज उठने लगी है.

India Canada Relations: खालिस्तान के मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है. खालिस्तानी लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और जस्टिन ट्रूडो इसका समर्थन कर रहे हैं. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने वाले ट्रूडो को भारत ने भी करारा जवाब दिया है. भारत से कनाडा के उच्चायुक्त को वापस जाने का अल्टीमेटम दे दिया है और कनाडा से भारत के उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है.

कूटनीतिक स्तर पर टॉप डिप्लोमेट्स को हटाना काफी कड़ा कदम माना जा रहा है. कनाडा को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे मजबूत देशों का साथ मिला हुआ है, यही वजह है कि उसने कभी सैन्य शक्ति पर ज्यादा खर्चा नहीं किया. वर्ड वॉर के दौरान 1968 में जो फोर्स बनी उसे ही कनाडियन आर्म्ड फोर्स कहा गया. बाकी देशों की तरह कनाडा की सेना के भी तीन हिस्से हैं, जो जमीन, पानी और हवा में लड़ने के लिए ट्रेन्ड है.

भारत के सामने कहां ठहरता है कनाडा?

आर्मी की ताकत का अंदाजा लगाने वाले ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (जीपीएफ) इंडेक्स 2024 के मुताबिक, भारत के सामने कनाडा कहीं नहीं ठहरता है. पावर इंडेक्स में दुनिया के 145 देशों में कनाडा की रैंक 27 है तो भारत की रैंक 2 है. मेनपावर के मामले में कनाडा की रैंक 38 है तो भारत की रैंक 2 है. पैरामिलिट्री फोर्स में कनाडा की रैंक 42 है तो भारत की 2.

भारत-कनाडा में से किसकी सेना मजबूत?

सैनिकों की अगर बात करें तो कनाडा के पास लगभग 60 हजार हैं और इसमें भी लगभग 24 हजार फुल टाइम सैनिक हैं. वहीं, भारत के पास 1.4 मिलियन सैनिक हैं. कनाडा का डिफेंस बजट लगभग 27 अरब डॉलर का है तो भारत का 74 अरब डॉलर है.

इसके अलावा परमाणु ताकत से भी किसी देश की ताकत का अंदाजा लगाया जाता है. भारत के पास एडवांस न्यूक्लियर हथियार हैं, जबकि कनाडा में तो 80 के दशक से ही इस ओर काम नहीं किया गया. हालांकि एक संधि के तहत अगर कनाडा के सिर पर कोई खतरा मंडराता है तो बाकी परमाणु शक्ति संपन्न देश उसकी मदद करेंगे.

अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो जीत पाएगा कनाडा?

युद्ध का इतिहास देखें तो कनाडा मबूत नहीं दिखता है. एक तरफ भारत जहां अपनी ताकत के दम पर कई युद्ध जीत चुका है वहीं दूसरी तरफ कनाडा ने अमेरिका और ब्रिटेन के दम पर लड़ाइयों में हिस्सा लिया है. कुल मिलाकर ट्रूडो का कनाडा साइड हीरो है, जो मेन हीरो के दम पर हिट होकर अपनी वाह-वाही करता रहा.

अभी तक भारत के युद्ध के इतिहास को देखें तो पड़ोसी देशों की सीमा शेयर करने वाले देशों के साथ ही युद्ध हुआ है और कनाडा की सीमा भारत से कहीं नहीं लगती तो कनाडा के साथ युद्ध होना लगभग नामुमकिन है. अगर फिर भी ऐसा होता है तो भारत उस पर हावी रहेगा, जब तक कि कोई बाहरी शक्तिशाली देश उसका साथ नहीं देता है. फिलहाल तो भारत को आगे बढ़ते हुए देख कई देश ऐसे हैं जो कनाडा की मदद को आगे आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रो खालिस्तानी एलिमेंट्स को फंडिंग, कनाडा-थाईलैंड में निवेश... कैसे भारत की जेलों से साम्राज्य चला रहा लॉरेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget