एक्सप्लोरर

कश्मीर में हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, सेना ने चार राइफल और 240 कारतूस बरामद कीं

अधिकारियों ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया है. उन्होंने कहा कि सेना ने चार एके74 राइफल, आठ मैगजीन और दो बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किये.

श्रीनगर: पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया.

उन्होंने कहा कि सेना ने दो-तीन लोगों को किशनगंगा नदी में एक रस्सी से बंधी ट्यूब में कुछ चीजें भेजते देखा. अधिकारी के अनुसार, सैनिक तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चार एके74 राइफल, आठ मैगजीन और दो बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किये. इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान जारी है.

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियार और गोलाबारुद की तस्करी करने की आतंकियों की एक और साजिश थी, लेकिन चौकन्ने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया.

श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने यहां पास ही रंगरेथ इलाके में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज सुबह केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी के रास्ते चार एके74 राइफल और एक ट्यूब में गोला-बारूद का जखीरा भेजने की कोशिश की, लेकिन हमारे चौकन्ने सैनिकों ने निगरानी उपकरणों की मदद से जखीरे को बरामद कर लिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम भविष्य में भी उनकी कोशिशों को नाकाम करते रहेंगे.’’

कोर कमांडर ने कहा, ‘‘केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं. इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है. लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो. हमें इसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम आतंकवाद को रोक सकें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget