एक्सप्लोरर

India-China Border Tensions: रास्ता भटककर एलएसी पार करने पीएलए के सैनिक को भारत ने वापस लौटाया, ऑक्सीजन, गर्म कपड़े और दवाइयां भी दीं

Indo-China Border Row: एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच सोमवार को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक भटक कर भारत की सीमा में आ गया था. चीनी सेना को दावा था कि पीएलए सैनिक एक स्थानीय चरवाहे के याक को ढूंढते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था. पीएलए सेना के आग्रह पर भारत चीनी सैनिक को वापस भेजने के लिए तैयार हो गया था.

नई दिल्ली: मंगलवार देर रात भारत ने पीएलए सेना के उस सैनिक को चीन को वापस लौटा दिया जो सोमवार को भटककर भारतीय सीमा में आ गया था. चीनी सैनिक को पूर्वी लद्दाख से सटी‌ एलएसी पर चुशूल-मोल्डो बीपीएम-हट में चीनी सेना को सौंप दिया गया.

इससे पहले मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत से इस बात का जवाब मांगा था कि पीएलए सैनिक को कब वापस भेजा जाएगा. पीएलए सैनिक को वापस लौटाने के बाद चीनी मुखपत्र, ग्लोबल टाइम्स ने भी इस बात की तस्दीक की कि सैनिक को वापस भेज दिया गया है.

आपको बता दें कि भारत ने चीन के सैनिक को ठीक उस दिन वापस किया जब आज ही के दिन ठीक 61 साल पहले पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग इलाके में पैट्रोलिंग करते वक्त चीन की पीएलए सेना ने भारत के दस (10) जवानों की निर्मम हत्या कर दी थी. ये सभी जवान सीआरपीएफ के थे. इस घटना की याद में हर साल 'पुलिस दिवस' मनाया जाता है.

आपको बता दें कि एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच सोमवार को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक भटक कर भारत की सीमा में आ गया था. चीनी सेना को दावा था कि पीएलए सैनिक एक स्थानीय चरवाहे के याक को ढूंढते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था. पीएलए सेना के आग्रह पर भारत चीनी सैनिक को वापस भेजने के लिए तैयार हो गया था.

भारतीय सेना ने सोमवार को ही बयान जारी कर बताया था कि पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) सैनिक की पहचान कॉरपोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए सैनिक के पास से पीएलए सेना का एक आई-कार्ड और कुछ सिविल दस्तावेज भी बरामद हुए. वांग चीनी सेना की आर्मरी विंग से ताल्लुक रखता है और स्मॉल आर्म्स यानि पिस्टल, राइफल इत्यादि रिपेयर का काम करता है.

सूत्रों के मुताबिक, सेना और इंटेलीजेंस एंजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की थी. क्योंकि दोनों देशों के बीच पिछले पांच महीने से एलएसी पर तनाव बरकरार है. ऐसे में उसके जासूस होने का भी खतरा था. लेकिन पूछताछ के बाद साफ हो गया कि वो वाकई भटककर भारत की सीमा में पहुंच गया था. क्योंकि दोनों देशों के बीच सीमा डिमार्केटेड नहीं है और एक बड़ा इलाका खाली है इसलिए भटकने का खतरा बना रहता है.

भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को हाई-आल्टिट्यूड और विपरीत मौसम (सर्द मौसम) से बचाने के लिए ऑक्सीजन, गर्म कपड़े, खाना और दूसरी मेडिकल सुविधाए प्रदान की गई थी. इसी दौरान चीन की पीएलए सेना की तरफ से भी एक लापता सैनिक की जानकारी भारतीय सेना को दी गई. इसी क्रम में मंगलावर देर रात प्रोटोकॉल के तहत चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर चीनी सैनिक को पीएलए के अधिकारियों को सौंप दिया गया.

आपको बता दें कि पिछले छह महीने से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख से सटी‌ एलएसी पर टकराव चल रहा है. दोनों देशों के बीच गलवान घाटी में बड़ा हिंसक संघर्ष भी हो चुका है और कई बार हवाई फायरिंग भी हो चुकी है. तनाव खत्म करने के लिए सात बार दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की बैठक हो चुकी है. लेकिन टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. माना जा रहा है कि आठवे दौर की मीटिंग भी इसी हफ्ते होनो जा रही है.

ये भी पढ़ें- मानवता की मिसालः भारतीय सेना ने पाक आर्मी के कमांडर की कब्र की कराई मरम्मत, दुनिया को दिया ये संदेश Exclusive: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान बोलीं- पाकिस्तान में तो कोई प्रधानमंत्री है ही नहीं

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget