एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: मौसम का फायदा उठा घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तानी आतंकी, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार

पाकिस्तानी आतंकवादी हर वक्त इस फिराक में रहता है कि कैसे भारतीय सीमा में प्रवेश किया जाए और यहां आकर आतंक फैलाया जाए. लेकिन भारतीय सेना के जवान सीमा पर बिल्कुल मुस्तैद हैं.

जम्मू: भारतीय सेना ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर में लगातार बदलते मौसम, धुंध और सर्दी के बावजूद वो पाकिस्तान की हर नापाक साजिश पर नज़र बनाये हुए हैं. सेना का दावा है कि पाकिस्तान की घुसपैठ और ड्रोन से भारत में अशांति फैलाने की चाल से निपटने के लिए सेना ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं.

जम्मू के अखनूर में तैनात चिनाब डिवीज़न के ब्रिगेडियर के के सिंह ने ऐबीपी न्यूज़ से कहा कि पाकिस्तान की इस तरह की कोशिश पहले भी होती रही हैं, जिसका मक़सद हमेशा भारत की शांति को भंग करना रहा है, लेकिन भारतीय सेना हमेशा से तैयार है और सक्षम है कि ऐसी कोशिशों को नाकाम किया जा सके.

ब्रिगेडियर के के सिंह ने कहा, "सेना बदलते मौसम, घने कोहरे से निपटने के लिए तैयार है. साथ ही हमारे पास अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की घुसपैठ की इनपुट्स आती है, तो हम उसी हिसाब से अपनी सुरक्षा चौकस करते है. हमारा दूसरी एजेंसियो के साथ पूरा तालमेल है ताकि इस चुनौती का जवाब दिया जा सके", उन्होंने कहा.

भारत और पाकिस्तान सीमा पर नदी और नालों की वजह से बनी सुरंगों या गैप्स पर ब्रिगडियर के के सिंह ने कहा कि जो भी गैप्स हैं चाहे चिनाब नदी में हो या दूसरी नदी-नालों पर हर जगह हमारी कड़ी नज़र है. उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम किये हैं कि ऐसी हर कोशिश नाकाम की जाये.

सेना का दावा है कि वो सीमा पर हालात का हमेशा जायज़ा लेते रहते हैं और उन्हें मालूम रहता है कि किस तरह से ख़राब मौसम में अपने इलाके को निगरानी में रखना है. किस तरह से अपने काउंटर इंटेलेजेन्स ग्रिड को मज़बूत करना है और इसके लिए हर स्तर पर इसकी चर्चा होती है और पहले से प्लान तैयार किया जाता है.

सेना के मुताबिक हर सुरक्षा एजेंसी इसके बारे के प्लान करती है और हर खतरे से पहले ही ऐसे कदम उठाये जाते है कि खतरे को टाला जा सके या नाकारा जा सके. पाकिस्तान द्वारा उड़ाए जा रहे ड्रोन के खतरे पर सेना का कहना है कि ड्रोन के इनपुट आते है लेकिन इनके आने से पहले ही कई ऐसे कदम उठाये जाते है कि पाकिस्तान अपने मंसूबे में कामयाब न हो सके और सेना सुरक्षा के इन्तेज़ामो का जायज़ा लेती है कि कहां और ज़ोर देने की ज़रूरत है."

उन्होंने कहा, "ये लोग अलग-अलग तकनीक इस्तेमाल करने की तैयारी करते हैं लेकिन इससे निपटने के लिए हम तैयार हैं और इसकी हम निगरानी कर रहे हैं"

CAA Protest पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने जताई नाराजगी, कहा- 'नेता वे नहीं जो गलत दिशा में ले जाएं'

EXCLUSIVE: असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'NPR शुरू होगा तो ये NRC पर खत्म होगा, सरकार भ्रम फैला रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget