एक्सप्लोरर

Indian Army: कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद जवानों को सेना ने दी श्रद्धांजलि

Avalanche At Machhal: जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में फंसने के कारण तीन जवान शहीद हो गए थे. तीनों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

Jammu Kashmir Soldier Martyr: भारतीय सेना के तीन जवानों ने बीते शुक्रवार को कुपवाड़ा (Kupwara) में हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. सेना ने रविवार (20 नवंबर) को तीनों जवानों- नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव, लांस नायक मुकेश कुमार और गनर सौविक हाजरा को श्रद्धांजलि अर्पित की. बीबी कैंट में एक सम्मान समारोह में, चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला और सभी रैंकों ने तीनों वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

सेना ने बयान जारी कर कहा कि नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव और लांस नायक मुकेश कुमार हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जबकि गनर सौविक हाजरा को उसी गश्त के दौरान हाइपरथर्मिया हो गया था. तीनों बहादुरों को हवाई मार्ग से 168 एमएच, कुपवाड़ा ले जाया गया. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका और सैन्य अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

स्वर्गीय नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव 41 वर्ष के थे और 2002 में सेना में शामिल हुए थे. वे महाराष्ट्र के धुले जिले के गांव चुंचक्केडे के रहने वाले थे. वे अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए हैं. स्वर्गीय लांस नायक मुकेश कुमार 22 वर्ष के थे और 2018 में सेना में शामिल हुए थे. वे राजस्थान के गांव सजवंतगढ़, जिला नागौर के रहने वाले थे. बहादुर के परिवार में उनकी मां हैं. स्वर्गीय गनर सौविक हाजरा भी 22 वर्ष के थे और 2019 में सेना में शामिल हुए थे. वे गांव खमारबेरिया, जिला बांकुरा पश्चिम बंगाल के थे. उनके परिवार में उनके चाचा हैं. 

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 

नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव, लांस नायक मुकेश कुमार और गनर सौविक हाजरा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी. दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनकी गरिमा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है. 

हिमस्खलन में फंस गया था गश्ती दल 

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को अपने एक साथी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान भारतीय सेना का एक गश्ती दल हिमस्खलन में फंस गया था. गनर सौविक हाजरा को माछिल सेक्टर में एक नियमित लिंक गश्त के दौरान सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत थी. सौविक की निकासी के दौरान, गश्ती दल के कुछ जवान भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए.

हाइपरथर्मिया से पीड़ित गनर सौविक हाजरा की हालत बिगड़ने लगी, इसके बाद उन्हें कुपवाड़ा के 168 सैन्य अस्पताल (एमएच) में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. खोजी दल ने हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आए लांस नायक मुकेश कुमार और नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव का पता लगाया. दोनों को 168 एमएच ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Defence News: बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए 62 हजार से ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी जा रहीं, सेना ने जारी किया टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget