एक्सप्लोरर

PoK में भारत का बड़ा हमला, नीलम वैली में पाक सेना के जिला मुख्यालय समेत सात आतंकी कैंप तबाह- सूत्र

पाकिस्तान ने आज तड़के सीजफायर का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई. जिसके बाद भारतीय सेना ने अब जवाबी कार्रवाई शुरू की है.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के बाद बड़ी कार्रवाई की है. सेना ने तंगधार सेक्टर में सीमा के उस पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हमले किए और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय जवानों ने इस दौरान आर्टिलरी गन का भी इस्तेमाल किया.

कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के जवान समेत 20 से अधिक आतंकी मारे गए और कई के घायल होने की खबर है. ताजा घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख बिपिन रावत से बात की है. राजनाथ व्यक्तिगत तौर पर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं.

भारतीय जवानों ने बॉर्डर क्रॉस नहीं किया और आर्टिलरी गन का इस्तेमाल कर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया. सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने नीलम वैली में सात आतंकी शिविर (कैंप) को तबाह किए. खबर है कि अंतमुकाम स्थिति जिला सैन्य मुख्यालय भी भारतीय सेना की कार्रवाई की जद में आया, जिससे पाकिस्तानी रेंजर्स को भारी नुकसान हुआ है.

भारतीय सेना ने तीन जगहों को टारगेट किया. पहला जहां से पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर रही थी. दूसरा टेररिस्ट लॉन्च पैड जहां से आतंकी पाकिस्तानी सेना की मदद से भारत में घुसपैठ की कोशिश में थे. तीसरा, जहां से हथियार (एक प्रकार का तोप) के माध्यम से भारतीय सीमा में मौजूद नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था. सेना ने साफ किया है कि यह जवाबी कार्रवाई है.

बता दें कि आतंकी पाकिस्तानी सेना की बैकअप फायरिंग की मदद से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश करते हैं. रात में इसी मकसद से पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में गोलियां चलाईं जिसमें एक नागरिक मारा गया और दो सैनिक शहीद हो गए. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र में घुसने में मदद कर रही थी. इसी दौरान भारत के दो जवान शहीद हो गए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget