एक्सप्लोरर

Indian Army Day 2022: सैनिकों को मिला बड़ा तोहफा, सेना दिवस पर लॉंच की गई नई कॉम्बेट युनिफार्म

Army day 2022: कैंट स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे को सलामी देने के लिए पैरा-एसएफ (स्पेशल फोर्स) कमांडो का दस्ता इस नई वर्दी में सामने आया.

New Combat Uniform: सेना दिवस के मौके पर पहली बार भारतीय सेना ने अपनी नई कॉम्बेट यूनिफार्म दुनिया को दिखाई. राजधानी दिल्ली के कैंट में सेना दिवस की सालाना परेड में पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो इस नई यूनिफॉर्म को पहने हुए मार्च पास्ट करते दिखाई पड़े. शनिवार को 74वें थलसेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना की नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म दिखाई पड़ी.

कैंट स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे को सलामी देने के लिए पैरा-एसएफ (स्पेशल फोर्स) कमांडो का दस्ता इस नई वर्दी में सामने आया. युद्ध के मैदान और फील्ड पोस्टिंग के दौरान अब सैनिक इसी नई यूनिफॉर्म को पहना करेंगे. जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने एनएफआईटी (NFIT) यानि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की मदद‌ से इस डिजिटल यूनिफॉर्म को तैयार किया है.

देश की अलग-अलग टैरेन यानि भौगोलिक-परिस्थितियों जैसे रेगिस्तान, जंगल और पहाड़ों को ध्यान में रखकर इस मल्टी-टैरेन पैटर्न (MTP) यूनिफॉर्म को तैयार किया गया है. करीब एक-डेढ़ साल पहले थलसेना ने नई कॉम्बेट यूनिफार्म पर एक स्टडी ग्रुप का गठन किया था. ये ग्रुप महू स्थित आर्मी वॉर कालेज में गठित किया गया था.

कई देशों की यूनिफार्म पर स्टडी करके यह नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म तैयार हुई है

पिछले एक साल में इस ग्रुप ने कई देशों की सेनाओं की यूनिफार्म के बारे में स्टडी करके नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म तैयार की है. ये सेना की कॉम्बेट यूनिफॉर्म है. बाकी ऑफिस यूनिफॉर्म और सेरेमोनियल इत्यादि वर्दी पहले की तरह ही रहेंगी. दिल्ली में सेना मुख्यालय में हफ्ते में एक दिन इस कॉम्बेट यूनिफॉर्म को सभी सैनिक और सैन्य अधिकारी पहनेंगे.

अमेरिकी सेना की तर्ज पर तैयार की गई है नई वर्दी 

थलसेना की नई वर्दी अमेरिकी सेना की कॉम्बेट यूनिफॉर्म की तर्ज पर तैयार की गई है. नई कॉम्बेट यूनिफार्म को सैनिक अपनी शर्ट को पैंट के अंदर नहीं दबाएंगे बल्कि शर्ट बेल्ट के ऊपर रहेगी. यानि एक जैकेट-नुमा इस वर्दी को तैयार किया गया है. जानकारों की मानें तो इस तरह की यूनिफॉर्म ‌से ट्रेनिग और ऑपरेशन के दौरान मूवमेंट करने में ज्यादा मदद मिलेगी. नई यूनिफॉर्म पर मेडल और बैज नहीं लगे होंगे. शर्ट के ऊपर सैनिक और अधिकारियों की रैंक लगी होगी.

लाइट होते हुए भी ज्यादा मजबूत है नई युनिफार्म

नई यूनिफॉर्म का फैब्रिक पहली वर्दी से लाइट होते हुए भी ज्यादा मजबूत है. सेना का दावा है कि इस वर्दी में सैनिक ज्यादा आराम से सांस ले सकेंगे. सैनिकों को इस जैकेट के नीचे गोल गले की कॉम्बेट टी-शर्ट भी पहननी होगी.  इसके अलावा कैप भी नई डिजाइन की है. आपको बता दें कि इसी महीने चीन की पीएलए सेना ने भी अपने सैनिकों के लिए नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म जारी की थी. 

Army Day 2022: सेना दिवस पर थलसेना प्रमुख आज परेड की लेंगे सलामी, पहली बार नई कॉम्बेट यूनिफार्म की दिखेगी झलक

Army Day 2022: देशभर में मनाया जा रहा है सेना दिवस, पीएम मोदी बोले- सेना के बलिदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget