एक्सप्लोरर

IAF Rescued Israeli National: भारतीय वायुसेना ने बचाई इस्राइली नागरिक की जान, लद्दाख के मार्का घाटी में हुई थी तबियत खराब

Indian Air Force Rescued: वायु सेना ने इस्राइली नागरिक की पहचान नोआम गिल के रूप में की और कहा कि नोआम गंभीर पर्वतीय बीमारी से पीड़ित था और ऊंचाई वाले इलाके में उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी.

Indian Army Rescued: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने शनिवार को एक इस्राइली नागरिक को बचाया जो मार्का घाटी में ऊंचाई वाले इलाके में बीमार हो गया था. बेहद कठोर मौसम की स्थिति के बावजूद भारतीय वायु सेना ने शनिवार को ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान लद्दाख में एक उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र से एक इस्राइली नागरिक को बचाया. पर्यटक गंभीर पर्वतीय बीमारी से पीड़ित था और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी. श्रीनगर स्थित सेना के प्रवक्ता ने कहा कि आज 114 हेलीकॉप्टर यूनिट को मार्का घाटी के पास निमालिंग कैंप से केसवैक (कैजुअल्टी इवैक्यूएशन) के लिए फोन आया था.

वायुसेना ने इस्राइली नागरिक की पहचान नोआम गिल के रूप में की और कहा कि नोआम गंभीर पर्वतीय बीमारी से पीड़ित था और ऊंचाई वाले इलाके में उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी. भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा, 'उनका ऑक्सीजन स्तर 68% तक गिर गया था और उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें इस घाटी से बचाया जाना था, जो कि गंभीर अशांत परिस्थितियों के लिए जानी जाती है.' विंग कमांडर आशीष कपूर के नेतृत्व में फ्लाइट कमांडर 114 हेलीकॉप्टर यूनिट, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कुशाग्र सिंह और विंग कमांडर एस बदियारी और स्क्वाड्रन लीडर एस नागपाल के साथ जीवन बचाने के लिए इस समय के महत्वपूर्ण मिशन के लिए 20 मिनट के भीतर हवाई उड़ान भरी.

वायु सेना ने इस्राइली नागरिक को कैसे बचाया? 
तेज हवाओं को झेलते हुए, फॉर्मेशन लगभग 45 मिनट में मौके पर पहुंच गया, हालांकि सैलानी लगातार कम ऊंचाई की ओर बढ़ रहा था.  आधे घंटे की लगातार खोज के बाद संकट में फंसे पर्यटक को घाटी के तल पर नदी के घाट पर देखा गया. घाटी बहुत संकरी होने के कारण वायुयान को चलाने में कठिनाई हो रही थी लेकिन भारतीय सेना के वीरों ने घाटी के तल पर एक ऊबड़ खाबड़ सतह पर उतरा. सहायक हेलीकॉप्टर की सहायता से एक अन्य हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग पूरी की और पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कम ईंधन पर होने के बावजूद, सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए हेलिकॉप्टर अंततः लेह में उतरे, जहां पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सेना ने कहा, 'पर्यटक स्वस्थ है और ठीक हो रहा है.'

यह भी पढ़ें-

Vajra Prahar: चीन से तनाव के बीच अमेरिका, भारत संग हिमाचल में कर रहा वॉर एक्सरसाइज, स्पेशल फोर्सेज भी हैं शामिल

Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget