एक्सप्लोरर

Plane Accident: अब पता चलेगा मिड-एयर एक्सीडेंट का असली कारण? दुर्घटनाग्रस्त मिराज का 'ब्लैक बॉक्स' बरामद

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर एक छोटी मशीन है जो उड़ान के दौरान एक विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करती है और इसका उपयोग दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए किया जाता है.

Mirage And Sukhoi Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों (एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000) में से एक विमान का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) मिला है, जबकि दूसरे विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का आधा हिस्सा ही मिला है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी.

मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "मिराज का ब्लैक बॉक्स मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में मिल गया है. सुखोई विमान के ब्लैक बॉक्स का आधा हिस्सा भी पहाड़गढ़ इलाके में मिला है. हो सकता है कि इसके ब्लैक बॉक्स का शेष हिस्सा पहाड़गढ से सटे राजस्थान के भरतपुर में गिरा होगा."

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

बता दें कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर एक छोटी मशीन है जो उड़ान के दौरान एक विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करती है और इसका उपयोग दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए किया जाता है. आशुतोष बागरी ने कहा, "भारतीय वायुसेना, पुलिस और अन्य लोग सुखोई के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के शेष हिस्से की तलाश कर रहे हैं."

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

इससे पहले, अधिकारियों ने पहले कहा था कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा था कि मिराज विमान के पायलट, जिनकी पहचान विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी के रूप में हुई है, दुर्घटना में मारे गए. वहीं सुखोई विमान के दो पायलट बाहर निकलने में कामयाब रहे और उन्हें एक सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

कल हुआ था मिड-एयर एक्सीडेंट

बता दें कि मुरैना जिले में शनिवार (28 जनवरी) को भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसमें मिराज विमान के पायलट विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी की मौत हो गई, जबकि सुखोई विमान के दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे और उन्हें घायल अवस्था में एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया था.

ग्वालियर से भरी थी उड़ान

रक्षा विशेषज्ञों ने कहा था कि यह संभव है कि रूस में डिजाइन किए गए सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और फ्रांसीसी मिराज-2000 के बीच आसमान में टक्कर हुई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई. गौरतलब है कि दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी. बेस में सुखोई-30MKI और मिराज 2000 जेट दोनों के स्क्वाड्रन हैं.

ये भी पढ़ें- 'देश में न नफरत चलेगी, न बंटवारा', लाल चौक पर ध्वजारोहण के बाद सुरजेवाला बोले- काश प्रधानमंत्री अपने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget