एक्सप्लोरर

चीन से मुकाबला करना है तो स्वदेशी हथियार और एयर-प्लेटफॉर्म उन्नत किस्म के हों, उन्हें जल्दी क्लीयरेंस मिले- IAF प्रमुख

चीन से मुकाबला करना है तो स्वदेशी हथियार और एयर-प्लेटफॉर्म उन्नत किस्म के हों, उन्हें जल्दी क्लीयरेंस मिले- IAF प्रमुख ने कहा है कि

चीन के खिलाफ अगले विवाद में सरप्राइज देने के लिए बेहद जरूरी है कि भारत उत्तम किस्म के स्वदेशी हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान तैयार करे. ये मानना है वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया का. 

बुधवार को एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया राजधानी दिल्ली में 'आत्मनिर्भर-भारत के समक्ष चुनौतियां' नाम के एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. सेमिनार को सीआईआई और सोसायटी फॉर इंडियन डिफेंस इंडस्ट्री (एसआईडीएम) ने सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज़ के साथ मिलकर किया था.

सेमिनार के दौरान वायुसेना प्रमुख ने कहा कि आत्मनिर्भरता एक सामरिक-जरूरत है, और एयरोस्पेस सेक्टर में तो बेहद जरूरी है. भदौरिया ने कहा कि अगर हम अपने नार्दन (चीन) बॉर्डर की तरफ देखते हैं तो हमें उत्तम किस्म की टेक्नोलॉजी की जरूरत है, चाहे फिर वे हथियार हों, सेंसर्स, आर्टिफिशियल-इंटेलीजेंस और बाकी साजो सामान हो. ये सब देश में ही विकसित करने की जरूरत है. 

एयर चीफ मार्शल भदौरिया के मुताबिक, अगले दो दशक में वायुसेना को करीब 350 विमानों की आवश्यकता होगी. इन विमानों में फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर, दोनों, शामिल हैं. इसके अलावा एलसीए तेजस के ऑर्डर, एमका (एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट) और 114 एमएमआरसीए प्रोजेक्ट भी इसमें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वायुसेना अब सिक्सिथ जेनरेशन (छठी पीढ़ी के) एयरक्राफ्ट का भी इंतजार कर रही है. इसके लिए रक्षा क्षेत्र की स्वदेशी कंपनियों को तैयार रहना होगा. 

हाल ही में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इसके चलते ही बड़ी संख्या में ड्रोन, एंटी-ड्रोन, जैमर और फ्रीक्वंसी-रडार के ऑर्डर दिए गए हैं. उन्होनें कहा कि अब कोई भी ग्राउंड-रडार आयात नहीं की जाती है. आने वाले समय में भी सभी ग्राउंड-रडार स्वदेशी ही होंगी.  

हालांकि वायुसेना प्रमुख ने साफ तौर से कहा कि स्वदेशी हथियार और एयर-प्लेटफॉर्म उन्नत किस्म के होने चाहिए और उन्हें जल्दी क्लीयरेंस मिलनी चाहिए.

एंटीलिया- मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में सचिन वाझे ने CM उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख से भी छुपाया था सच

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget