एक्सप्लोरर

Rafale India: वायुसेना के पंखों को मिलेगी और मजबूती, आज फ्रांस से भारत आएंगे तीन नए राफेल फाइटर जेट

Rafale Fighter Jets in India: नए विमानों को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा. चीन से लगती पूर्वी सीमा की निगरानी या जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हाशीमारा बेस से आसानी से किया जा सकेगा.

नई दिल्ली: चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारतीय वायुसेना के हवाई जखीरे में फिर से इजाफा होने वाला है. राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज हिन्दुस्तान पहुंच रही है. खबरों के मुताबिक तीनों राफेल लड़ाकू विमान आज शाम अंबाला के एयरबेस पर लैंड करेंगे. ये तीनों लड़ाकू विमान फ्रांस से हिन्दुस्तान की लगभग 7 हजार किमी.की दूरी बिना रुके तय करेंगे. यूएई के आसमान में ही तीनों विमानों में एयर टू एयर रिफ्यूलिंग की जाएगी, यानि उड़ान के दौरान आसमान में ही ईंधन भरा जाएगा.

अब तक 11 राफेल आए, गोल्डन ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बने हिस्सा भारत सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की है, जिनमें से 21 विमान भारत को सौंपे जा चुके हैं. हालांकि अब तक 11 राफेल विमान ही भारत आए हैं. ये सभी अंबाला में मौजूद वायुसेना के गोल्डन ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा हैं और आज जो तीन राफेल आएंगे उन्हें भी गोल्डन एरो स्कॉवड्रन में ही शामिल किया जाएगा.

इन सभी 14 राफेल विमानों को वायुसेना जरूरत के हिसाब से कहीं भी इस्तेमाल कर सकती है. लेकिन स्कॉवड्रन की पहली जिम्मेदारी देश के पश्चिम और उत्तर में चीन-पाकिस्तान से जुड़ी हवाई सीमा को महफूज रखना है.

अप्रैल में पांच और राफेल आएंगे इन लड़ाकू विमानों की एक और नई खेप अगले महीने यानि अप्रैल के आखिर में आएगी. अप्रैल वाली खेप में तीन की जगह 5 राफेल लड़ाकू विमान होंगे. नए विमानों को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा. चीन से लगती पूर्वी सीमा की निगरानी या जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हाशिमारा बेस से आसानी से किया जा सकेगा.

क्यों गेम चेंजर हैं राफेल? भारतीय वायुसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमान गेमचेंजर माने जा रहे हैं. क्योंकि इनके आने से भारत को अपने पड़ोसियों के मुकाबले तकनीकी बढ़त भी मिली है और युद्ध की सूरत में एक ताकतवर लड़ाका भी. और राफेल ने इसका सबूत लद्दाख के आसमान में उड़ान भर के दे दिया था.

इसे भी पढ़ेंः तमिलनाडु सीएम की मां पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग सख्त, A.Raja को किया जवाब तलब 100 मिलियन यूज़र्स के डेटा ब्रीच की छानबीन में जुटी मोबिक्विक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget