एक्सप्लोरर

Weather Update Today: लद्दाख-केरल में बारिश, इन राज्यों में सताएगी गर्म हवा, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं के आसार जताए हैं. हालांकि बिहार-बंगाल में हीटवेव की स्थिति बन सकती है.

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में जहां कड़ी धूप झुलसा रही है. वहीं कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला भी जारी है. मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान की वजह से उमस वाली गर्मी देखी जा रही है. इन हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना हुआ है. अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ने से लोग काफी परेशान हैं. हालांकि, भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मौसम सुहाना बना हुआ है और लगातार हल्की बारिश देखी जा रही है. 

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवा चलने के साथ-साथ गरज और बारिश होने के आसार हैं. उत्तर भारत में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, मुजफ्फराबाद और मध्य महाराष्ट्र के भी कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है. हालांकि गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों जैसे बिहार और आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति का पूर्वानुमान है.

इन राज्यों में बारिश के साथ कड़केगी बिजली
मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भी आने वाले 5 दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे पहले ही मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 अप्रैल की रात से 17 अप्रैल की तक से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के आसार जताए थे. वहीं अब 18 से 19 अप्रैल के बीच भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो 17 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में भी बारिश के साथ-साथ ओले पड़ सकते हैं.

इन हिस्सों में हीटवेव की संभावना
18-19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी जा सकती है. दूसरी तरफ मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. राजधानी दिल्ली में भी तापमान की यही स्थिति रहेगी और बारिश की कोई आशंका नहीं है. अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल और बिहार में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है. ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू, पंजाब समेत उत्तर भारत में भी तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: 'कर्नाटक में बीजेपी की होगी जीत, सर्वे में मिल रही 130 सीट', CM बोम्मई का चुनाव से पहले दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget