एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कर्नाटक में बीजेपी की होगी जीत, सर्वे में मिल रही 130 सीट', CM बोम्मई का चुनाव से पहले दावा

Karnataka Elections: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिगगांव-सावनूर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जनता से बीजेपी के काम की बुनियाद पर वोट देने की अपील की.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनावों में बीजेपी के 130 सीटों पर आगे होने का दावा किया है. उन्होंने पार्टी सर्वेक्षणों के आधार पर ऐसा होने की बात कही है. दरअसल कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी बीजेपी सर्वेक्षण करवा रही है. इन सर्वेक्षणों के जरिए पार्टा सियासी समीकरण साधने की कोशिश कर रही है. 

शिगगांव-सावनूर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शनिवार (15 अप्रैल) को प्रदेश के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के लिए किए जा रहे पार्टी के सर्वेक्षणों से यह जानकारी मिली है कि इस बार चुनावों में बीजेपी 130 सीटों पर आगे होगी और पार्टी की जीत होगी. 

'विपक्षी दल तो...'- सीएम बोम्मई

इस दौरान सीएम बोम्मई ने कहा कि लोगों को बीजेपी के कार्यकाल में हुए विकास पर ध्यान देना चाहिए और बीजेपी को वोट देना चाहिए. विपक्षी दल तो लापरवाही से बोलते ही रहते हैं, लेकिन जनता को पता है कि किसने विकास किया है.

सीएम बोम्मई ने जनता से अपील की कि वे पिछले चार सालों में बीजेपी ने राज्य में जो भी विकास कराया उस पर ध्यान देते हुए ही मतदान करें. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह 19 अप्रैल को नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल करेंगे. वहीं साल 2018 की कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार को सीएम बोम्मई ने अपवित्र गठबंधन बताया.

'एक स्थिर सरकार बनी'

उन्होंने अपनी बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में लोगों का जनादेश अच्छी तरह से स्थापित हुआ और एक स्थिर सरकार बनी. सीएम बोम्मई ने कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह सावनूर तालुक को नुकसान हुआ तो ऐसे समय में राज्य की बीजेपी सरकार की ओर से लोगों को मुफ्त राशन और टीका दिया गया.

उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने जिलों के दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मैंने स्थिति की समीक्षा करते हुए पीड़ितों की मदद की. इसके अलावा किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्राओं, कामकाजी वर्गों और मजदूरों के लिए कई योजनाएं बनाई गई और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण भी बढ़ाया गया.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कांग्रेस के दिग्गज शिवकुमार और सिद्धारमैया में कौन किसपर हावी, पार्टी की जीत की उम्मीद के बीच बढ़ा तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget