एक्सप्लोरर

Weather News: नए साल में भी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली में जारी रहेगी शीतलहर- जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा (Fog) 5 जनवरी तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में और गिरावट होने के साथ ठंड (Cold) बढ़ेगी.

India Weather Forecast: नए साल 2023 का आगाज हो चुका है और लोग जश्न में डूबे हुए हैं. इस बीच देश के कई हिस्सों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के कई प्रदेशों में रविवार (1 जनवरी 2023) से और ठंड (Cold) बढ़ने की संभावना जताई गई है. तापमान लगातार गिरने से लोगों की परेशानी धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है. आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत (North India) में तापमान और नीचे जाने की संभावना है. 

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 5 जनवरी तक घना कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. दिल्लीवासियों को तेज हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन ठंड बढ़ गई है. रविवार यानी 1 जनवरी से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में 3 से 6 जनवरी तक कोल्ड वेव का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. इसके अलावा दिल्ली की हवा में प्रदूषण स्तर अभी भी खतरनाक स्थिति में है.

कोहरे और शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी
उत्तर पश्चिम भारत में 1 जनवरी के बाद से फिर से शीतलहर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. पंजाब और हरियाणा जैसे आसपास के राज्यों में घना कोहरा 5 जनवरी तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जा सकती है. यूपी की राजधानी लखनऊ और जयपुर में सर्दी बढ़ गई है. मुरादाबाद के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. 

राजस्थान में बढ़ी ठंड
राजस्थान के कई हिस्सों में लोगों को ठंड सताने लगी है. न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. कुछ इलाकों में मौसम साफ रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, बीकानेर और भरतपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को पारा लुढ़क गया . इन इलाकों में अगले कुछ दिन में न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की आशंका है. इसके अलावा प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ठंड का कुछ असर दिख सकता है. मुंबई में आसमान में धुंध छाए रहने की आशंका है. रविवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मुंबई और पुणे में रात में मौसम सुहाना बना रहेगा. वहीं, इन इलाकों में दिन गर्म रहेगा. वहीं, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में बढ़ी ठंड
देश के पूर्वोत्तर हिस्सों भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है. बिहार और झारखंड के कई जिलों में कोहरे और ठंड से परेशानी बढ़ गई है. रांची, पटना के शहरों में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है. उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी तापमान में कमी आई है. यहां मौसम सुहाना बना रह सकता है. नए साल पर गुवाहाटी में धुंध भरी सुबह से लोगों की दिनचर्या की शुरूआत होगी.

जम्मू-कश्मीर में कैसी है ठंड?
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, कुछ इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंचने के बाद लोग कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक दक्षिण भारत के हिस्सों में मौसम (Weather) शुष्क बने रहने की संभावना है. दक्षिण भारत के कुछ बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में मौसम गर्म रहने की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

Happy New Year 2023: नए साल 2023 का लोगों ने किया जोरदार स्वागत, दिल्ली-मुंबई से लेकर कोलकाता तक कुछ ऐसे मनाया गया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget