एक्सप्लोरर

भारत को जुलाई में मिल जाएंगे राफेल विमान, फ्रांस की रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ ने मंगलवार को अपनी फ्रेंच समकक्ष, फ्लोरेंस पारले से फोन पर बातचीत की. पारले ने भरोसा दिलाया कि भले ही उनका देश कोरोना महामारी से पीड़ित हो लेकिन तय समय-सीमा में राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत पहुंच जाएगी.

नई दिल्लीः फ्रांस ने दोहराया है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राफेल  लड़ाकू विमानों की पहली खेप जुलाई के महीने में भारत पहुंच जाएगी. इस बावत मंगलवार को फ्रांस की रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ ने मंगलवार को अपनी फ्रेंच समकक्ष, फ्लोरेंस पारले से फोन पर बातचीत की.

इस बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ साथ कोविड-19 महामारी से जंग सहित आपसी हितों पर चर्चा हुई. इस दौरान फ्लोरेंस पारले ने भरोसा दिलाया कि भले ही उनका देश कोरोना महामारी से पीड़ित हो लेकिन तय समय-सीमा में राफेल  लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत पहुंच जाएगी.

माना जा रहा है कि पहली खेप में चार राफेल फाइटर जेट जुलाई के महीने तक भारत पहुंचे जाएंगे. हालांकि, इस खेप को मई के महीने तक ही भारत पहुंचना था लेकिन फ्रांस में कोरोना महामारी के चलते राफेल  का मेरीग्नाक स्थित प्लांट बंद करना पड़ गया था. इसके चलते ये देरी हुई लेकिन अब ये प्लांट चालू हो गया है. बता दें कि वर्ष 2016 में भारत ने फ्रांस की सरकार से 36 राफेल  लड़ाकू विमानों का सौदा किया था.

पिछले साल अक्टूबर के महीने में दशहरे के मौके पर फ्रांस ने भारत को पहला राफेल  लड़ाकू विमान सौंप दिया था. उस दौरान खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के मेरीग्नाक में मौजूद थे और उन्होंने राफेल  की शस्त्रपूजा की थी. उन्होंने राफेल  विमान में उड़ान भी भरी थी. एबीपी न्यूज की टीम भी उस दौरान वहां मौजूद थी.

अंबाला में तैनात होगी पहली स्क्वाड्रन

राफेल  की पहली स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर तैनात की जाएगी. यहां से राफेल  चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों की निगहबानी करेगा. राफेल  की जो ताकत है उसके लिए ही इसे दक्षिण एशिया में 'गेम चेंजर' माना जा रहा है. भारत ने फिलहाल फ्रांस से जो 36 राफेल  विमानों का सौदा किया है, वे सभी 2022 तक भारत को मिल जाएंगे. इन 36 विमानों की दो स्कॉवड्रन बनेंगी (18-18 विमानों की) जो अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में तैनात की जाएंगी.

भारत को फ्रांस से जो राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाला है वो 4.5 जेनरेशन मीडियम मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) राफेल  फाइटर जेट एयर-सुप्रेमैसी यानि हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ डीप-पैनेट्रेशन यानि दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है.

36 राफेल भारत को मिलने वाले हैं

फ्रांस के साथ हुए सौदे में जो 36 राफेल (राफेल ) फाइटर प्लेन भारत को मिलने वाले हैं, वे अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों से लैस हैं. सबसे खास है दुनिया की सबसे घातक समझे जाने वाली हवा से हवा में मार करने वाली मेटयोर मिसाइल. ये मिसाइल चीन तो क्या किसी भी एशियाई देश के पास नहीं है. यानि राफेल प्लेन वाकई दक्षिण-एशिया में 'गेम-चेंजर' साबित हो सकता है. इस मिसाइल की रेंज करीब 150 किलोमीटर है. हवा से हवा में मार करने वाली ये मिसाइल दुनिया की सबसे घातक हथियारों में गिनी जाती है.

इसके अलावा राफेल फाइटर जेट लंबी दूरी की हवा से सतह में मार करने वाली स्कैल्प (SCALP) क्रूज मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली माइका (MICA) मिसाइल से भी लैस है. भारतीय‌ वायुसेना का मानना है कि राफेल  की भले ही दो स्कॉवड्रन बनेंगी, लेकिन ये दोनों किसी भी देश की चार से पांच‌ स्कॉवड्रन के बराबर होंगी. इन मिसाइलों से लैस होने के चलते अब राफेल  को दुश्मन देश की सीमा में घुसकर हमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जैसाकि बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान से हुए डॉग फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी वायुसेना के एफ16 फाइटर जेट का पीछा करते हुए दाखिल हो गए थे. अभिनंदन ने एफ-16 को तो डॉगफाइट में मार गिराया था लेकिन उनका मिग-21 बाइसन क्रैश हो गया था. लेकिन राफेल  बॉर्डर (एलओसी) से 150 किलोमीटर दूर से ही इस तरह के मिशन को अंजाम देकर दुश्मनों के हौंसलें पस्त कर सकता है.

वंदे भारत मिशन: श्रीलंका में फंसे 700 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु पहुंचा INS जलाश्व

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget