एक्सप्लोरर

कनाडा के भारतीय मिशन में 'सुरक्षा चूक' पर भारत सख्त, दिल्ली में उच्चायुक्त को किया तलब

Indian Mission In Canada: कनाडा में भारतीय मिशन में सुरक्षा चूक को लेकर भारत ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. कनाडा के दिल्ली स्थित उच्चायुक्त को बुलाकर उनसे जवाब मांगा है.

India Summons Canada Envoy: भारत के राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा चूक को लेकर विदेश मंत्रालय ने कनाडा के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारत ने नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायुक्त को शनिवार को तलब किया और चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा "भारत सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा है कि पुलिस की मौजूदगी में हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा में सेंध लगाने की अनुमति कैसे दी गई."

भारत सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त से वियना कन्वेंशन की याद दिलाई और भारत के दूतावास और मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही मामले में पहचाने गए लोगों की गिरफ्तारी करने की मांग की.

बयान में कहा गया है कि "यह उम्मीद की जाती है कि कनाडा सरकार हमारे राजनयिकों की सुरक्षा और हमारे राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी ताकि वे अपने सामान्य राजनयिक कार्यों को पूरा करने में सक्षम हों."

अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई से भड़के खालिस्तानी

पंजाब में वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई से विदेशों में बैठे उसके समर्थक बौखलाए हुए हैं. इसके बाद से ब्रिटेन और अमेरिका में भारतीय मिशन पर खालिस्तानी समर्थक हमले कर चुके हैं. इसे लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

अमृतपाल अभी भी फरार

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. इस दौरान अमृतपाल फरार हो गया था. तब से अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस ने अभियान चला रखा है. अमृतपाल को पकड़ने के लिए 8 राज्यों में तलाश हो रही है. अभी तक उसकी मदद करने के मामले में 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें

8 राज्यों में पड़ताल, कहां गया अमृतपाल? एक्शन से बौखलाए हमदर्द विदेशों में फैला रहे अफवाह, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget