एक्सप्लोरर

अयोध्या फैसले पर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, भारत ने दी आंतरिक मामलों से दूर रहने की सलाह

अयोध्या मामले पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला और उसके स्वागत में आई प्रतिक्रियाएं पाकिस्तान को पच नहीं रही हैं. पाकिस्तान इस फैसले के बहाने भावनाएं भड़काने की कोशिश भी कर रहा है.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला और उसके स्वागत में आई प्रतिक्रियाएं पाकिस्तान को पच नहीं रही हैं. पाकिस्तान इस फैसले के बहाने भावनाएं भड़काने की कोशिश भी कर रहा है. भारत ने पाकिस्तान के इन नापाक इरादों की कड़ी निंदा के साथ ही उसे भारतीय आंतरिक मामलों से दूर रहने और जहर घोलने की कोशिशों से बाज आने की सलाह दी है.

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद पाकिस्तान की तरफ से आए गैर-जरूरी बयान को हम खारिज करते हैं. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एक दीवानी मामला है जो पूरी तरह भारत का आंतरिक विषय है. यह कानून व्यवस्था, सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान से जुड़ा है मगर ऐसी बातें पाकिस्तान के संस्कारों में नहीं हैं. भारत में नफरत फैलाने की मंशा से दिए गए बयान पूरी तरह निंदनीय हैं.

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्विटर पर बयान जारी कर भारत में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे भारत-पाक विभाजन से जोड़ने का प्रयास किया. फैसले से पहले भी गफूर ने अपने निजी ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पाकिस्तान की तरफ से धार्मिक मतभेद बढ़ाने वाले बयान ऐसे वक्त आए जब दोनों देशों के बीच करतारपुर गलियारे को खोला गया. हालांकि करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह का इस्तेमाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय मेहमानों की मौजूदगी में कश्मीर मुद्दे पर तान छेड़ने के लिए भी किया.

फैसले पर भारत ने विदेशी राजनयिकों को किया ब्रीफ

इस बीच विदेश मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या मामले पर आए फैसले को लेकर विदेशी राजदूतों को भी इसकी जानकारी साझा की. सरकारी सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों विभिन्न मुल्कों के राजदूतों और वरिष्ठ राजनयिकों को इसके बाबत जानकारी दी. राजदूतों की ब्रीफिंग की यह कवायद अहम मामलों पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ सम्पर्क-संवाद बनाए रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है. अलग अलग समूहों में करीब 3 घण्टे यह ब्रीफिंग चली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget