एक्सप्लोरर

Coronavirus New Variant: देश में फिर से पैर पसार रहा कोरोना, कैसे पता चलेगा कि यह XBB 1.16 या H3N2 का संक्रमण?

XBB 1.16 And H3N2 Symptoms: H3N2 एक मौसमी इन्फ्लुएंजा है, वहीं XBB 1.16 कोरोना का नया वेरिएंट है. देश में दोनों ही वायरस बड़ी तेजी से फैल रहे हैं.

H3N2 and XBB 1.16 Infection: देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर XBB 1.16 सब वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के XBB 1.16 वेरिएंट के कुल 76 केस पाए गए हैं. ये देश में हाल के मामलों में वृद्धि के पीछे का कारण हो सकते हैं. XBB 1.16 सब वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक और महाराष्ट्र से सामने आए हैं.

उधर H3N2 इन्फ्लुएंजा भी जानलेवा हो चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, H3N2 इन्फ्लुएंजा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. महाराष्ट्र के पुणे शहर में 73 साल के बुजुर्ग ने बीते शुक्रवार (17 मार्च) को इस वायरस के चलते दम तोड़ा है.

वहीं, शनिवार (18 मार्च) को गुरुग्राम में दो नए मामले दर्ज हुए हैं. जनवरी महीने से 19 मार्च के बीच 451 मामले H3N2 के दर्ज हुए हैं, जिसके बाद राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं. पुडुचेरी में 26 मार्च तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 

H3N2 और XBB 1.16 में अंतर

H3N2 इन्फ्लुएंजा संक्रमण हो या कोरोना का नया XBB 1.16 सब वेरिएंट, दोनों में लोगों को खांसी-बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं. ऐसे में आप दोनों वायरस में अंतर कैसे पता कर पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है. इन दोनों वायरस के सामान्य लक्षण भले ही एक जैसे लगते हों, लेकिन दोनों का इलाज अलग-अलग है. H3N2 एक सामान्य वायरस है जो मौसमी इन्फ्लुएंजा का कारण बनता है. यह कोई नया वायरस नहीं है. यह इन्फ्लुएंजा A वायरस की तरह ही है. XBB 1.16, कोरोना वायरस का सब-वेरिएंट है.

H3N2 और XBB के लक्षण 

इन दोनों के लक्षणों को देखने पर संक्रमण के बीच कोई अंतर नहीं किया जा सकता है. टेस्ट के बाद ही इसमें अंतर समझ में आ सकता है, या कोई डॉक्टर ही आपको दोनों के बीच अंतर करने में मदद कर सकता है. घरघराहट, खांसी, तेज बुखार और निमोनिया के लक्षण H3N2 संक्रमण के लक्षण हैं. वहीं COVID से जुड़े वेरिएंट में सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश और बहती या बंद नाक के लक्षण नजर आते हैं. दोनों वायरस देश में बड़े पैमाने पर फैल रहे हैं इसीलिए जब भी लक्षण दिखाई दें तो जांच करवाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-Delhi liquor case: 'महिला हूं इसलिए नहीं जाउंगी ED ऑफिस', के कविता की इस मांग के खिलाफ ED ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की Caveat

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget