एक्सप्लोरर

भारत ने कहा- हमें 9/11 आतंकवादी हमलों को भूलना नहीं चाहिए

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि इसकी हर रूप की निंदा की जानी चाहिए. भारत ने जोर देकर कहा कि 9/11 आतंकवादी हमले से सीखे सबक को भूलना नहीं चाहिए.

न्यूयॉर्कः भारत ने आतंकवाद के हर रूप की निंदा किए जाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि 9/11 आतंकवादी हमलों, हमले के पीड़ितों और उस ‘‘घातक’’ हमले से सीखे सबक को हमें भूलना नहीं चाहिए. विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधू ने संयुक्त राष्ट्र और 9/11 स्मारक एवं संग्रहालय की ओर से आतंकवाद विरोधी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 9/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी.

इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने शिरकत की, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के उद्घाटन के लिए न्यूयॉर्क में एकत्रित 120 से अधिक सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों तथा प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख शामिल हैं.

यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने किया ट्वीट

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ''हमें उन घातक हमलों, उसमें मारे गए लोगों और उससे सीखे सबक को नहीं भूलना चाहिए. आतंकवाद का हर रूप निंदनीय है.'' संधू ने 9/11 के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. ये स्माकर उन उत्तर और दक्षिण टावरों के स्थान पर बनाए गए हैं जो अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा किए हमले में ढह गए थे.

आतंकवादी हमले में भारत सहित 90 से अधिक देशों के लोग मारे गए थे

बता दें कि आतंकवादियों ने ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ और ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ के विमानों का अपहरण कर उन्हें इन इमारतों से टकरा दिया था, जिससे ये ढह गईं थीं. 2001 और 1993 के आतंकवादी हमलों में मारे गए 2,983 लोगों के नाम स्मारक के किनारे कांस्य पैरापेट पर अंकित हैं. 9/11 आतंकवादी हमले में भारत सहित 90 से अधिक देशों के लोग मारे गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सितंबर 2014 में अमेरिका यात्रा के दौरान 9/11 स्मारक स्थल का दौरा किया था और 2001 आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी.

भारत ने ब्रिटेन के नए टीका नीति का किया विरोध, फुली वैक्सीनेटेड लोगों को नवंबर से अमेरिका में मिलेगी यात्रा की अनुमति

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल, देखें- किसे मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बीली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बीली- हैरान हैं
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
Delhi CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प, 1700 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प, 1700 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget