एक्सप्लोरर

COVID 19: एंडेमिक स्टेज में पहुंचा कोरोना! सामान्य सर्दी-जुकाम से मिले संकेत, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Coronavirus In India: देश में शुक्रवार को कोरोना के छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इस दौरान विशेषज्ञों ने कोरोना की एंडेमिक स्टेज को लेकर जानकारी साझा की है.

Experts Views On Coronavirus: भारत में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी SARS-CoV-2 वायरस के एक स्थानिक स्थिति (Endemic State) में जाने और अन्य कोरोना वायरस की तरह व्यवहार करने का संकेत है. इसकी वजह से सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा होते हैं और वे दोबारा से संक्रमित करते रहते हैं. महामारी के संबंध में 'स्थानिक स्थिति' का मतलब ऐसी स्थिति से है जब एक निम्न स्तर पर बीमारी आबादी में लगातार बनी रहे और सामान्य स्तर पर बढ़ती रहे.

हालांकि, वैज्ञानिकों ने आश्वासन दिया कि वायरस की प्रकृति स्थानिक होने के कारण 2021 की डेल्टा लहर की तरह भयावह स्थिति बनने की संभावना नहीं है. उन्होंने आगाह किया कि निर्धारित दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) का पालन करके इस प्रसार को रोका जा सकता है.

क्या कुछ बोले विशेषज्ञ?

हरियाणा के अशोक विश्वविद्यालय में भौतिकी और जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और डीन गौतम आई मेनन ने कहा, ‘‘कोविड-19 देश में प्रभावी रूप से स्थानिक है और वास्तव में हम सभी अब तक एक संक्रमण का सामना कर चुके होंगे, चाहे हम इसे जानते हों या नहीं. वायरस कोरोना वायरस की तरह व्यवहार कर रहा है, जिसकी वजह से सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण होते हैं और वे हमें फिर से संक्रमित कर सकते हैं.”

इम्यूनोलॉजिस्ट सत्यजीत रथ ने कहा कि संक्रमण की वास्तविक भयावहता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. कोविड के नए मामलों की संख्या की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक, अलग-अलग जगहों पर कोविड के मामलों में उतार-चढ़ाव आते रहने का अनुमान है.

भारत में कोरोना केस और इनमें वृद्धि का कारण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार (7 अप्रैल) को भारत में कोरोना वायरस के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए और देश में इलाज से गुजर रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई. भारत में कोविड मामलों में वृद्धि का कारण वायरस के नए सब-वैरिएंट XBB.1.16 को जिम्मेदार माना जा रहा है जो पिछले कुछ महीनों से देश में सक्रिय है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक बयान में कहा कि अभी 22 देशों में एक्सबीबी.1.16 के लगभग 800 अनुक्रम हैं और ज्यादातर अनुक्रम भारत से हैं और भारत में एक्सबीबी.1.16 ने अन्य स्वरूप को बदल दिया है.

केरल और महाराष्ट्र के कोविड मामलों पर एक्सपर्ट की राय

गौतम आई मेनन के अनुसार आने वाले हफ्तों में नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी, विशेष रूप से केरल और महाराष्ट्र में जहां निगरानी प्रणाली मजबूत है लेकिन वे डेल्टा लहर के स्तरों तक नहीं पहुंच पाएंगे. मेनन ने कहा कि मौजूदा संकेतों के अनुसार गंभीर मामलों का अंश भी डेल्टा की तुलना में बहुत छोटा दिख रहा होता है.

वहीं, हैदराबाद के यशोदा अस्पताल के डॉक्टर विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यन ने कहा कि उनके अस्पताल में कोविड के मरीज हैं लेकिन उनकी संख्या कम है. उन्होंने कहा, ''ज्यादातर संक्रमण हल्के हैं और उनका इलाज बाह्य रोगी आधार पर किया जाता है.''

यह भी पढ़ें- Coronavirus India: कोरोना ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब तक पकड़ी रफ्तार, जानें कहां आए कितने केस? एक्सपर्ट्स ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget