एक्सप्लोरर

Omicron-Delta Variant: ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों में ये है अंतर, ऐसे करें पहचान

COVID-19: शोधकर्ताओं के मुताबिक ओमिक्रोन के मुकाबले डेल्टा संक्रमण के मामले में गंभीर लक्षण दिखते हैं. ओमिक्रोन के लक्षण काफी हल्के हैं साथ ही ये फेफड़ों को भी डेल्टा के मुकाबले कम प्रभावित कर रहा है.

Coronavirus: भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी से दहशत का माहौल है. कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से संक्रमण ने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच कई देशों में ओमिक्रोन के साथ साथ डेल्टा वेरिएंट से भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. देशभर में एक्टिव केस की संख्या 13 लाख से अधिक हो गई है जिसमें ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट से संक्रमण के मामले शामिल हैं. भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण की संख्या 6 हजार के आंकड़े को पार गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के साथ साथ डेल्टा वेरिएंट से भी संक्रमण के काफी मामले सामने आए हैं. हालांकि विशेषज्ञ शुरुआत से ही ओमिक्रोन वेरिएंट को डेल्टा से कम घातक बता रहे हैं. हालांकि ओमिक्रोन को ज्यादातर शोध में ज्यादा संक्रामक बताया गया है.

डेल्टा और ओमिक्रोन के लक्षण

कोविड-19 का डेल्टा संक्रमण होने पर गला खराब होना, नाक बहना, सिर में दर्द होना शुरुआती लक्षण हैं. बाद में स्वाद और गंध का अनुभव ना होने की समस्या भी हो सकती है. इसमें मरीज को सांस लेने में तकलीफ ज्यादा देखी गई है. ये इस वायरस का खास लक्षण है. ओमिक्रोन संक्रमण के मामले में भी गले में जलन या खराश की समस्या होती है. सर्दी-जुकाम और कमजोरी भी महसूस हो सकती है. इसमें ठंड लगने के साथ बुखार आता है. 

डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण में क्या है अंतर?

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पिछले साल नवंबर में की गई थी. जिसके बाद से ये वेरिएंट 100 से अधिक देशों में फैल चुका है. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से साइंटिस्ट दोनों की तुलना करने में जुटे हैं. बेंगलुरु के जाने माने डॉक्टर एसएन अरविंद का कहना है कि ओमिक्रोन वेरिएंट से डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले बहुत कम लोगों को सूंघने की क्षमता कम हुई. इस बात की पुष्टि कई दूसरे देशों के शोधकर्ताओं ने भी की है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के मुकाबले डेल्टा संक्रमण के मामले में गंभीर लक्षण दिखते हैं. ओमिक्रोन के लक्षण काफी हल्के हैं साथ ही ये फेफड़ों (Lungs) को भी डेल्टा के मुकाबले कम प्रभावित कर रहा है. ओमिक्रोन से संक्रमित ज्यादतर मरीजों में ऑक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ रही है. सांस फूलने की समस्या भी ओमिक्रोन के मरीजों में न के बराबर है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लक्षणों में अंतर को और स्पष्ट रूप से समझने के लिए अधिक रिसर्च की जरुरत है.

ये भी पढ़ें: देश में Corona Vaccination का एक साल पूरा, अब तक लगी 156 करोड़ डोज़, पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य अब भी दूर

ओमिक्रोन डेल्टा से कम घातक लेकिन अधिक संक्रामक!

हालांकि कुछ लोग ओमिक्रोन वेरिएंट को बिल्कुल हल्के में ले रहे हैं. अभी हाल ही में डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा था कि अब सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. ओमिक्रोन संक्रमण की बढ़ती दर विपरीत प्रभाव डाल सकती है. ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट से थोड़ा कम घातक है, लेकिन यह मौत का कारण बन सकता है. इससे पहले WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने चिंता जताते हुए कहा था कि डेल्टा के प्रकोप के दौरान ही ओमिक्रोन का ज्यादा संक्रामक होना मामलों की सुनामी लाने की आशंका दर्शाता है. ओमिक्रोन के मामले जब पहली बार सामने आए थे तो दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएत्ज़ी ने बताया था कि ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण हल्की बीमारी थी और मरीजों में कोई खास गंभीर लक्षण नहीं थे. लोगों ने गले में खराश और हल्के बुखार की शिकायत की थी जो कम वक्त में आसानी से ठीक हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा केस दर्ज, ओमिक्रोन से 7743 लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget