एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान ने लगाए झूठे आरोप, आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं'- UN में भारत का करारा जवाब

India Reply to Pakistan: जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान करारा जवाब दिया है.

Pakistan Vs India: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठाने के साथ ही भारत के खिलाफ कई बयान जारी किए थे. अब भारत ने भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. भारत ने UN में अपने संबोधन में आतंकवाद को लेकर पाक पर करारा जवाब दाग दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव मिजिटो विनिटो (Mijito Vinito) ने शांति और सुरक्षा तब ही होगी जब सीमा पार आतंकवाद खत्म हो जाएगा. 

अपने जवाब में भारतीय राजनयिक मिजिटो विनिटो ने भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने से पहले पाकिस्तान को आत्मनिरीक्षण करने की याद दिलाई. विंटो ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर दावा करने के बजाय, इस्लामाबाद को "सीमा पार आतंकवाद" को रोकना चाहिए.

'अपने देश के कुकर्मों को छिपाने के लिए दिए गलत बयान'

मिजिटो ने आगे कहा कि जब अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों की संख्या में युवा महिलाओं का एसओपी के रूप में अपहरण कर लिया जाता है, तो हम इस बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? उन्होंने पाकिस्तान के सभी बयानों को गलत करार दिया. पीएम शहबाज के बयानों को खेदजनक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने ही देश में कुकर्मों को छिपाने के लिए ऐसे बयान जारी किए. 

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बदलने के लिए 5 अगस्त 2019 को भारत के 'अवैध और एकतरफा' कदम ने शांति की संभावनाओं को और कमतर किया है और क्षेत्रीय तनाव को भड़काया है. वहीं, अब जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने इसका जोरदार पलटवार किया. 

'शांति के लिए सीमा पार आतंकवाद खत्म होना जरूरी' 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मिजिटो विनिटो ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में शांति, सुरक्षा की इच्छा को साकार किया जा सकता है, लेकिन यह तब होगा जब सीमा पार यानी पाकिस्तान में आतंकवाद खत्म हो जाएगा. सरकार अंतर समुदाय और उनके लोगों के साथ साफ हो जाएंगी, जब अल्पसंख्यकों को सताया नहीं जाएगा. 

पाक ने उठाया था जम्मू-कश्मीर का मुद्दा 

दरअसल, शहबाज शरीफ ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है, जिससे यह दुनिया का सबसे ज्यादा सैन्यीकृत क्षेत्र बन गया है. यह सही वक्त है जब भारत को यह संदेश साफ तौर पर समझना चाहिए कि दोनों देश हथियारों से लैस हैं. जंग कोई विकल्प नहीं है. सिर्फ शांतिपूर्ण संवाद ही इन मुद्दों को हल कर सकता है ताकि आने वाले वक्त में दुनिया और ज्यादा शांतिपूर्ण हो जाए. 

ये भी पढ़ें: 

UN महासभा को आज संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, कश्मीर पर पाकिस्तान को दे सकते हैं जवाब

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने यूएन में भारत को लेकर क्या-क्या कहा? यहां पढ़ें पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget