एक्सप्लोरर

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, मरने वालों का कुल आंकड़ा 652 हुआ

रैपिड टेस्ट किट पर मंगलवार को आईसीएमआर ने राज्यों से दो दिन तक टेस्ट ना करने की सलाह दी थी ताकि इस बीच वो वैलिडेट टेस्ट कर सके. वहीं इस बीच ICMR ने सभी राज्यों को रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का उपयोग करने के लिए एक प्रोटोकॉल भेजा है. मोदी सरकार ने डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाने का फ़ैसला किया है. कानून को तुरन्त अमल में लाने के लिए बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने एक अध्यादेश को मंज़ूरी दी.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भारत में अब तक कुल 20471 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. एक्टिव पेशंट 15859 हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3959 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके है. वहीं अब तक संक्रमण से 652 की मौत हुई है. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के 49 और संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं.

देश में कोविड-19 के 15,859 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3,959 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया. मंत्रालय का दावा है कि अब तक संक्रमित हुये मरीजों में 19 प्रतिशत से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं. संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं.

पिछले 24 घंटों में कुल 49 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 18 की गुजरात में, चार की मध्य प्रदेश में, तीन की पश्चिम बंगाल में, दो की आंध्र प्रदेश में तथा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमण के कारण देश में कुल 652 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 95 लोगों की मौत गुजरात में, 80 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 24 की मौत आंध्र प्रदेश में , 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और उत्तर प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई है.

वहीं, तमिलनाडु में 18, कर्नाटक में17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, जम्मू कश्मीर में पांच, केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,221 मामले महाराष्ट्र में, 2,272 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,801 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,592 मामले मध्य प्रदेश में हैं.

उत्तर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,412 हो गयी है, जबकि तेलंगाना में 945, आंध्र प्रदेश में 813, केरल में 427, कर्नाटक में 425, पध्श्चिम बंगाल में 423, जम्मू कश्मीर में 380, हरियाणा में 254, पंजाब में 251, बिहार में 126, ओडिशा में 82, उत्तराखंड में 46, झारखंड में 45, हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36, असम में 35, चंडीगढ़ में 27, लद्दाख 18, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 17, , मेधालय में 12 और गोवा और पुदुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget