एक्सप्लोरर

भारत ने East Asia Summit के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया हिस्सा, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व पर हुई चर्चा

East Asia Summit: भारत ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के अधिकारी सौरभ कुमार बैठक में शामिल हुए.

East Asia Summit Meet: म्यांमार और ईरान में पूर्व राजदूत रह चुके विदेश मंत्रालय(External Affairs Ministry) के अधिकारी सौरभ कुमार(Saurabh Kumar) ने बुधवार को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन(East Asia Summit) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भारत(India) की ओर से हिस्सा लिया. इस बैठक में आसियान देशों की अध्यक्षता कंबोडिया(Cambodia) ने की. एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक का आयोजन किया गया.

इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट के जरिए दी है. उनके किए गए ट्वीट में उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. जिसमें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भारत की ओर से सौरभ कुमार को शामिल होते देखा जा रहा है.

अरिंदम बागची ने दी जानकारी 

ट्वीट करने के साथ ही अरिंदम बागची ने लिखा 'सौरभ कुमार ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता कंबोडिया ने आसियान अध्यक्ष के रूप में की है.' उन्होंने जानकारी दी कि इस बैठक में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा हुई.

कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

उन्होंने अपने अगले किए गए ट्वीट में बताया कि इस बैठक के दौरान कई उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने आसियान देशों के साथ एक मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख तंत्र के रूप में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की है.

2015 में हुई थी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की शुरूआत

बता दें कि इससे पहले पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन(East Asia Summit) पहली बार 2015 में शुरू किया गया था और पहला सम्मेलन नई दिल्ली(Delhi) में आयोजित किया गया था. जिसके बाद दूसरा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2017 गोवा(Goa) में, तीसरा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2018 भुवनेश्वर(Bhubaneswar) में और चौथा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन पिछले साल चेन्नई(Chennai) में आयोजित किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः
आखिर कैसे बैन PUBG गेम को खेलकर एक बच्चे ने कर दिया अपनी ही मां का कत्ल?

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में चार महीने बाद एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 2701 नए केस, मुंबई में 1765 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget