एक्सप्लोरर

India-Pakistan Tension: तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर की गोलीबारी, LOC पर अंडरग्राउंड बंकर तैयार कर रहा पाक

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने स्थित एलओसी पर गोलीबारी की गई.'

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पांच सीमावर्ती जिलों में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार (2 मई, 2025) को बताया कि यह लगातार आठवीं रात थी जब पाकिस्तान ने एलओसी के पास गोलीबारी की. यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है.

एलओसी और आईबी के पास रहने वाले आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें. जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई.'

उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया. पाकिस्तान ने शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में एलओसी के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की फिर पुंछ सेक्टर और जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

इसके पश्चात राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास स्थित कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की गई.

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में हॉटलाइन बातचीत में भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया था, इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही है. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कुछ घंटों के उपरांत 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं.

एलओसी और आईबी के निकट रहने वाले आम नागरिकों ने गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में अपने सामुदायिक और निजी बंकरों को साफ करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें रहने लायक बनाया जा सके. केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी. अधिकारियों ने बताया कि सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां आर एस पुरा और अरनिया सेक्टर में फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है वहीं कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में यह अब भी जारी है.

 

यह भी पढ़ें:-
पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- 'अगर वे जिम्मेदार हैं तो पाकिस्तान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget