एक्सप्लोरर

फिर बहाल हुई समझौता एक्सप्रेस, दिल्ली से लाहौर जाने वाली ट्रेन में सवार हैं सिर्फ 12 यात्री

28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान ने निलंबित कर दी थी. भारतीय रेल ने भी बाद में ट्रेन सेवा निलंबित कर दी. अब दोनों तरफ से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है.

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन आज एक फिर पाकिस्तान ने बहाल कर दी. पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद भारत की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई थी. जिसके बाद 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान ने निलंबित कर दी थी. भारतीय रेल ने भी बाद में ट्रेन सेवा निलंबित कर दी. अब दोनों तरफ से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है.

यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को लाहौर से दिल्ली के लिए रवाना होती है. समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है. इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी.

पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन में करीब 150 यात्री हैं. वहीं रविवार को पुरानी दिल्ली से लाहौर के लिए समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई थी. 10 डब्बों की ट्रेन में सफर करने वाले केवल 12 यात्री हैं.

इमरान खान ने कहा- मैं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए योग्य नहीं, कश्मीर मसला हल करने वालों को मिले अवॉर्ड

भारत से चलने वाले ट्रेन में 1 गॉर्ड, 2 ड्राइवर, दो टीटी, 14 RPF जाते हैं. आम किराया 300 रुपये है वहीं AC कोच का किराया 736 रुपये है. दिल्ली से अटारी तक पहुंचने में ट्रेन को 7 से 8 घण्टों का वक़्त लगता है और वहां से 3 किलोमीटर बॉर्डर का सफर तय करने में लगभग 5 मिनट का समय लगता है. दिल्ली से ट्रेन दो दिन बुधवार और रविवार को रवाना होती है.

इस दौरान बीएसएफ के जवान घोड़ा गाड़ी से इसकी निगरानी करते हैं. आगे-आगे चलकर पटरियों की पड़ताल भी करते चलते है. सीमा पार करने के बाद यह ट्रेन पा‌किस्तान के लाहौर जाती है. वाघा से लाहौर पहुंचने में आधा घण्टे का वक़्त लगता है और इसके लिए नया टिकट लेना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

Embed widget